चुनाव योजना और रणनीति तथा घोषणा पत्र समिति में एक-एक और नये सदस्य शामिल
प्रदेश कांगे्रस अध्यक्ष कमलनाथ के निर्देशानुसार प्रदेश कांगे्रस में सहकारिता प्रकोष्ठ का गठन किया गया है, जिसका अध्यक्ष पूर्व मंत्री भगवानसिंह यादव को मनोनीत किया गया है। प्रकोष्ठ में पूर्व मंत्रीद्वय रामेश्वर पटेल और मोहनसिंह बुंदेला को कार्यकारी अध्यक्ष, पूर्व मंत्री दीपक सक्सेना को उपाध्यक्ष तथा पूर्व सांसद रामसेवक सिंह, अशोक तिवारी, वीरसिंह रघुवंशी, राजेन्द्र भारती, रघुवीर सिंह, कुलदीप सिंह भाटिया, रामप्रकाश यादव, दशरथसिंह गुर्जर, रामसिंह चैहान, वीरेन्द्रसिंह गोहिल, यादवेन्द्र सिंह, मनोहरसिंह, रंजीत उइके, विद्याधर बाबा, रामकिशोर टेगोर, सतीश उपाध्याय, रमेश सिन्हा, सिद्ध सिंग रतूरे, रविन्द्र अर्धव्यु, रूपसिंह ठाकुर, राजेश मेहतो और छोटेलाल पारधे को समिति का सदस्य मनोनीत किया गया है।
इसी प्रकार भाजपा सरकार में हुए लगभग 175 घोटालों, भ्रष्टाचार, आर्थिक अनियमितताओं के मामलों की तथ्यात्मक जानकारी एकत्र करने के लिए पोल-खोल समिति का भी गठन किया है, जिसमें भूपेन्द्र गुप्ता को चेयरमेन तथा वी.के. बाथम, डी.एस. राय, पवन धुवारा, और राजीव सक्सेना को सदस्य नियुक्त किया गया है।
श्री नाथ ने एक अन्य समिति रचनात्मक लोक विस्तार समिति का भी गठन किया है, जिसमें संदीप दीक्षित को समिति का चेयरमेन बनाया गया है, वहीं श्रीमती गीता शरद तिवारी, डाॅ. तनिमा दत्ता, डाॅ. नीता सिंह सिसोदिया, श्रीमती इंदिरा आयंगर, केदार सिरोही, प्रेमनारायण मिश्रा, डाॅ. विक्रांत भूरिया, कमल गुप्ता एडवोकेट, अरविंद जैन, शहरयार खान, श्रीमती आशा जैन, सादिक आगवान, हेमन्त वागद्रे और वीरेन्द्र हरसाना को समिति का सदस्य बनाया गया है।
प्रदेश कांगे्रस प्रवक्ता जे.पी. धनोपिया को प्रदेश स्तरीय चुनाव योजना एवं रणनीति समिति का सदस्य मनोनीत किया गया है। उक्त प्रदेश स्तरीय समिति के चेयरमेन पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री सुरेश पचैरी हैं। वहीं घोषणा पत्र समिति में कर्मचारी नेता, कांगे्रस पक्ष वीरेन्द्र खोंगल को पूर्व में बनी प्रदेश स्तरीय घोषणा-पत्र समिति का सदस्य मनोनीत किया गया है। समितियों के गठन एवं सदस्यों की नियुक्ति की जानकारी प्रदेश कांगे्रस के उपाध्यक्ष एवं संगठन प्रभारी चंद्रप्रभाष शेखर ने दी है।
कांगे्रस प्रदेश स्तरीय मीडिया समिति की बैठक 26 जून को
प्रदेश कांगे्रस के मीडिया प्रभारी मानक अग्रवाल की अध्यक्षता में मंगलवार, 26 जून को प्रदेश स्तरीय मीडिया समिति की बैठक दोपहर बारह बजे प्रदेश कांगे्रस मुख्यालय में होगी। बैठक में पंकज शर्मा, पंकज चतुर्वेदी और सैयद जाफर उपस्थित रहेंगे। उसके बाद दोपहर एक बजे से श्री अग्रवाल की अध्यक्षता में प्रदेश स्तरीय मीडिया समिति एवं वरिष्ठ प्रवक्ताओं की बैठक और दोपहर दो बजे से प्रदेश स्तरीय मीडिया समिति एवं जिला प्रवक्ता समन्वयकों की बैठक आयोजित की गई है।
बूथ से मतदाता तक पहुंचने की रणनीति तैयार करें: अर्चना जायसवाल
प्रदेश कांगे्रस चुनाव अभियान समिति की सदस्य प्रभारी महिला विंग अर्चना जायसवाल ने महिला कांगे्रस नेत्रियांे से कहा कि बूथ से मतदाता तक पहुंचने के लिए रणनीति तैयार की जा रही है। महिला संगठन को ऐसा काम करना है कि वह प्रत्याशियों की ताकत बने, हम सभी कांगे्रस की कार्यकर्ता महिलाओं के हक, हिफाजत और सम्मान की लड़ाई एकजुट होकर लड़े।
अर्चना जायसवाल आज यहां चुनाव के संदर्भ में महिलाओं की अधिकतम भागीदारी की रणनीति के तहत भोपाल संभाग की महिला कांगे्रस नेत्रियों की बैठक ले रही थीं। प्रदेश महिला कांगे्रस अध्यक्ष मांडवी चैहान ने कहा कि विधानसभा चुनाव में महिलाऐं अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें, महिलाओं के अधिकतर वोट दिलवाने की रणनीति बनायें।
अखिल भारतीय महिला कांगे्रस की महामंत्री एवं प्रदेश प्रभारी ओनिका मेहरोत्रा बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। अखिल भारतीय महिला कांगे्रस की पदाधिकारी अंजू जायसवाल और लता जे. भाटिया, मध्यप्रदेश महिला कांगे्रस की कार्यकारी अध्यक्ष दीप्तीसिंह, कविता पांडे और यासमीन शेरानी, नूरी खान, भी इस अवसर पर उपस्थित थीं।
मुख्य वक्ता आर.डी. शर्मा ने बूथ की तैयारी से संबंधित जानकारी दी। प्रवक्ता नूरी खान ने अल्संख्यक वर्ग पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम का संचालन करूणा शर्मा ने किया। भोपाल संभाग प्रभारी प्रतिभा विक्टर ने आभार माना।
दलित किसान को जिंदा जलाने की घटना
शिकायत पर तुरंत कार्यवाही होती तो घटना नहीं घटती
जांच समिति ने कांगे्रस अध्यक्ष को रिपोर्ट सौंपी
भोपाल जिले की बैरसिया तहसील के परसोरिया घाटखेड़ी गांव में भाजपा के दबंगों द्वारा दलित किसान को उसकी पत्नी के सामने जिंदा जलाकर मार डालने के संबंध में गठित समिति ने अपनी रिपोर्ट प्रदेश कांगे्रस अध्यक्ष कमलनाथ को सौंप दी है।
समिति ने निष्कर्ष दिया है कि प्रकरण को देखकर लगता है कि यदि शिवराज सरकार और क्षेत्रीय भाजपा विधायक समय रहते दलित परिवार की शिकायत सुन लेते तो यह दर्दनाक और शर्मनाक घटना नहीं घटती। घटना से भाजपा की दलित विरोधी नीति और लापरवाही उजागर होती है। समिति में जिला (शहर) कांगे्रस अध्यक्ष कैलाश मिश्रा, कार्यकारी अध्यक्ष आसिफ जकी और राम मेहर शामिल थे।
कमेटी के सदस्यगण 22 जून को ही स्वर्गीय किशोरीलाल जाटव के घर पहुंचे और परिजनों को प्रदेश कांगे्रस अध्यक्ष कमलनाथ की ओर से शोक संवेदना व्यक्त की। मृतक किसान की पत्नी पंखिया देवी ने सदस्यों को बताया कि कांगे्रस सरकार द्वारा दिये गये साढ़े तीन एकड़ जमीन के पट्टे पर पिछले सोलह- सत्रह वर्ष से हम लोग खेती करते आ रहे हैं। उससे लगी भूमि भाजपा पिछड़ा वर्ग के जिला मंत्री तीरन यादव और उनके परिवार की है। पूरे गांव और आसपास में इस भाजपा नेता का दबदबा है। वह कई वर्षों से मृतक को परेशान कर रहा था, जिसकी लिखित और मौखिक शिकायत क्षेत्रीय विधायक और बैरसिया थाने में की गई थी। लेकिन तीरन की नेतागिरी के आगे किसी ने नहीं सुना और डांट-डपट कर भगा दिया।
पंखिया देवी ने बताया कि जब हमें पता चला कि तीरन हमारी जमीन पर टेªक्टर चला रहा है तो हम पति के साथ वहां पहुंचे और विरोध किया। तीरन ने पति पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। वहां मौजूद प्रकाश यादव, संजू यादव और बलवीर यादव तीरन के साथ भाग गये। मैं खेत की मिट्टी डाल-डालकर आग बुझाने का प्रयास करती रही, लेकिन मेरे पति मेरी आंखों के सामने जलकर मर गये।
समिति ने रिपोर्ट में कहा कि पुलिस मृतक के पुत्र कैलाश जाटव की रिपोर्ट नहीं लिख रही थी। वह आत्महत्या का प्रकरण बताकर मामले को दबा देना चाहती थी, लेकिन मीडिया के पहुंचने और परिजनों द्वारा हंगामा करने के बाद अनुसूचित जाति-जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया गया। समिति के पहुंचने के पूर्व तक कोई सरकारी अधिकारी वहां नहीं पहुंचा था। कांगे्रस की ओर से दस हजार रूपये की तात्कालिक सहायता राशि पीड़ित परिवार को दी गई।
शिवराज सरकार सदन मेें अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा कराये, कायरों की तरह पारिवारिक विवादों की आड़ में छुपकर ना भागे: रवि सक्सेना
प्रदेश कांगे्स प्रवक्ता रवि सक्सेना ने भाजपा पर पलटवार करते हुए कहा कि शिवराज सरकार ने मध्यप्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल भैया के अविश्वास प्रस्ताव लाने से घबराकर पहले की तरह ही षणयंत्रकारी कुटिल चाल चली है। किन्तु इस बार इतनी घटिया चाल चली की मानवता भी शर्मसार हो गई। राजनैतिक लाभ के लिये वयोवृद्ध हो चुकी किसी की मां का दुरूपयोग कर अपने पाप छुपाने का मैं समझता हूं इतिहास में यह दुर्लभ उदाहरण होगा।
श्री सक्सेना ने सरकार से पूछा कि अभी हाल ही में शिवराज जी के भांजी दामाद जो समस्त नियमों, कानूनों को दर किनार कर जनसंपर्क विभाग के सिरमौर बने हैं, उन्होने विंड्स एण्ड वेब होटल में सैम वर्मा से लंबी मुलाकात कर किसके इशारे पर अजयसिंह को बदनाम करने के षणयंत्र की पटकथा लिखी? वीणा जी के साथ अभिमन्यु सिंह जी और अजय सिंह जी का पारिवारिक विवाद सर्वविदित है, जिसे राजनैतिक रंग देकर इसकी आड़ में भाजपा अपने काले कारनामे छुपाने का कुत्सित प्रयास करना चाहती है।
सक्सेना ने कहा कि जिस तरह से मुख्यमंत्री शिवराजसिंह सहित भाजपा के दागी नेता, मंत्री इस अनावश्यक पारिवारिक घटनाक्रम पर बयानबाजी और सक्रियता दिखा रहे हैं, हमारा उनसे प्रतिप्रश्न है कि शिवराज जी तेरह वर्षों से मुख्यमंत्री हैं। वे अपने सगे पिता और सौतेली मां को अपने साथ मुख्यमंत्री निवास में क्यों नहीं रखते? मोदी जी अपनी पत्नी जसौदा बेन और बीमार मां को अपने साथ प्रधानमंत्री निवास में क्यों नहीं रखते? क्या भाजपा के नेताओं के पास इन सवालों के जबाव हैं?
कांगे्रस प्रवक्ता ने कहा यदि भाजपा द्वारा पारिवारिक विवादों को राजनैतिक रंग दिया जायेगा तो भाजपा के नेताओँ की रंगरेलियों सहित उनके पारिवारिक कई कच्चे चिट्ठे कांगे्रस खोलने में सक्षम है। कांगे्रस, भाजपा जैसी घटिया राजनीति नहीं करती है। जनता के दुख दर्द, उनकी समस्याओं, भाजपा सरकार के घपले-घोटालों और भष्टाचार को कांगे्रस के जुझारू विधायक विधान सभा में अविश्वास प्रस्ताव पर बहस में उठाकर शिवराज सरकार को बेनकाव कर देंगे। यदि शिवराज सरकार में साहस है तो अविश्वास प्रस्ताव पर सदन में चर्चा करायें, कायरों की तरह पारिवारिक विवादों की आड़ में छुपकर ना भागें।