18-Apr-2024

 राजकाज न्यूज़ अब आपके मोबाइल फोन पर भी.    डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लीक करें

लगातार कर्ज ले कर शिवराज सिंह ने प्रदेश को कंगाल कर दिया

Previous
Next

भोपाल, 18 अक्टूबर 2018, प्रदेश भाजपा सरकार के मुखिया शिवराज सिंह चैहान अपनी सरकार की डूबती नाव से घबराकर सरकारी स्तर पर लगातार कर्ज लेकर प्रदेश को कंगाल कर रहे हैं। जिस कारण प्रदेश की जनता इस लगातार कर्ज से 160871 करोड रुपए की कर्जदार हो गई है। जिसकी भरपाई में प्रदेश का विकास बुरी तरह प्रभावित होगा।

यह आरोप मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी की मीडिया कमेटी की अध्यक्ष शोभा ओझा ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान पर लगाया है। उन्होंने कहा कि चालू वित्तीय वर्ष के बीते 6 माह में ही भाजपा की सरकार ने 6500 करोड़ रुपए का नया कर्ज ले लिया है। इस कर्ज के साथ सरकार की स्थिति दिवालियापन की ओर बढ़ गई है। उन्होंने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान पर आरोप लगाया है कि घोटालों और भ्रष्टाचार में डूबी सरकार की छवि को चमकाने और अपनी ब्रांडिंग करने के लिए मुख्यमंत्री सरकारी खजाने का दुरुपयोग कर रहे हैं और बार-बार कर्ज लेकर प्रदेश को वित्तीय संकट की ओर धकेल रहे हैं।
मीडिया कमेटी की अध्यक्ष शोभा ओझा ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह से सवाल किया है कि कांग्रेस के समय में मात्र 35 हजार करोड़ के कर्जे से सत्ता संभालने वाले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान प्रदेश की जनता को यह बताने का काम करें कि सरकार लगातार रूप से जो कर्ज ले रही है उसकी भरपाई  करने के लिए सरकार के पास क्या योजना है। मीडिया अध्यक्ष शोभा ओझा ने कहा है कि प्रदेश सरकार के मुखिया और पूरी की पूरी भारतीय जनता पार्टी यह मान चुकी है कि आने वाले चुनाव में प्रदेश सरकार से उनकी विदाई सुनिश्चित है और ऐसे में आने वाली कांग्रेस की नई सरकार के लिए भारी कर्ज के रूप में नई चुनौती देकर जाने का काम शिवराज और उनकी सरकार कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रशासन, सरकार के गैर जरूरी सभी खर्चों पर तत्काल रोक लगाते हुए बढ़ते कर्ज और कंगाली की स्थितियों से प्रदेश को बचायें।


Previous
Next

© 2012 Rajkaaj News, All Rights Reserved || Developed by Workholics Info Corp

Total Visiter:26555254

Todays Visiter:7378