Publish Date:16-Mar-2018 20:38:27
कांग्रेस महाधिवेशन में सभी विधायक, जिला कांग्रेस अध्यक्ष भी ले सकेंगे हिस्सा
भोपाल, 16 मार्च। आगामी 22 मार्च को प्रदेश कांग्रेस के आव्हान पर आयोजित होने वाला ‘‘विधान सभा के घेराव’’ का कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया है। उक्त आशय की जानकारी देते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री अरुण यादव ने बताया कि नवरात्रि के कारण पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से विचार विमर्श के उपरांत यह निर्णय लिया गया है।
15 अभा कांग्रेस प्रतिनिधि व 136 प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रतिनिधियों को और किया शामिल
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के 17-18 मार्च को नई दिल्ली में आयोजित 84 वें महाधिवेशन में जारी नए निर्देशों के बाद अब इसमें पार्टी के सभी विधायक व जिला अध्यक्ष भी हिस्सा ले सकेंगे। इसी के साथ अखिल भारतीय कांग्रेस प्रतिनिधि के रूप में 15 नेताओं व 136 प्रदेश कांग्रेस प्रतिनिधियों को भी शामिल किया गया है। इसके बाद अभा कांग्रेस कमेटी के सदस्यों की संख्या 127 और प्रदेश कांग्रेस प्रतिनिधियों की सदस्य संख्या 624 हो गई है।
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी में जिन नेताओं को प्रतिनिधि के रूप में शामिल किया गया है, वे हैं:- पूर्व मंत्री भारतसिंह, नरेन्द्रसिंह नाहटा, सुश्री कौशल्या गोटिया, रघुवीरसिंह सूर्यवंशी, पूर्व सांसद बाबूलाल सोलंकी, विधायक जयवर्धनसिंह, पूर्व विधायक राजवर्धनसिंह, श्री मदन तिवारी, मानक अग्रवाल, महेन्द्रसिंह चौहान, मुजीब कुरैशी, मुकेश काला, विपिन खुजनेरी, चंद्रकांत दुबे और सुश्री प्रतिभा रघुवंशी।