Publish Date:20-Mar-2019 18:23:22
भोपाल। मध्यप्रदेश की कांग्रेस की नेत्री हिमाद्री सिंह आज बीजेपी में शामिल हो गईं। शहडोल लोकसभा सीट पर 2016 में हुए उपचुनाव में कांग्रेस की हिमाद्री सिंह बीजेपी के प्रत्याशी ज्ञान सिंह से पराजित हो गई थीं। हिमाद्री सिंह ने बुधवार को कांग्रेस से नाता तोड़ लिया और बीजेपी में शामिल हो गईं। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद राकेश सिंह ने बुधवार को प्रदेश कार्यालय पं. दीनदयाल परिसर में विंध्य क्षेत्र की कांग्रेस नेत्री श्रीमती हिमाद्री सिंह को भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता दिलाई। अटकलें लगाई जा रही हैं कि लोकसभा चुनाव में हिमाद्री सिंह को बीजेपी शहडोल से प्रत्याशी बना सकती है।
मध्यप्रदेश की शहडोल संसदीय सीट अनुसूचित जनजाति (एसटी) के लिए आरक्षित है। वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी के दलपत सिंह परस्ते विजयी हुए थे। शहडोल क्षेत्र पर अधिकतर चुनवों में बीजेपी को ही जीत मिलती रही है। इस मौके पर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह ने कहा कि विंध्य क्षेत्र की कांग्रेस नेत्री श्रीमती हिमाद्री सिंह ने 2016 में कांग्रेस की तरफ से शहडोल लोकसभा से लड़ चुकी है। विंध्य क्षेत्र में कांग्रेस का प्रमुख चेहरा रह चुकी है। उनके पिता कांग्रेस के कद्दावर नेता स्व. दलबीर सिंह केन्द्र में दो बार मंत्री भी रह चुके है। इनकी मां स्व. श्रीमती राजेश नंदनी भी कांग्रेस की सांसद रह चुकी है। श्रीमती हिमाद्री सिंह ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व को स्वीकार करके देश में फिर श्री नरेन्द्र मोदी प्रधानमंत्री बने इसके लिए अपने साथियों के साथ बड़ी संख्या में भाजपा की विधिवत सदस्यता ग्रहण की। उन्होंने कहा कि मैं विश्वास व्यक्त करता हूँ कि श्रीमती हिमाद्री सिंह भाजपा के कार्यकर्ताओं के साथ कंधे से कंधा मिलाकर विंध्य क्षेत्र में काम करके पार्टी को मजबूत करेंगी।
इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष विजेश लुणावत, रामेश्वर शर्मा, प्रदेश मंत्री श्रीमती कृष्णा गौर, नरेन्द्र मरावी उपस्थित थे।
होली पर्व की प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद श्री राकेश सिंह एवं प्रदेश संगठन महामंत्री श्री सुहास भगत ने होली के पर्व पर प्रदेश की जनता एवं पार्टी के कार्यकताओं के मंगल की कामना की है।
राकेश सिंह ने कहा कि होली पर्व समाज में समता, प्रेम और राष्ट्रीयता की भावना का विस्तार करता है। होली पर्व पर हमें मिलजुलकर स्नेह के बंधन को मजबूत कर मांगलिक पर्व को सार्थक बनाना है। उन्होंने कहा कि उत्सव और पर्व विकास और उन्नति के पर्याय है। इसमें राष्ट्रीय भावना का समायोजन होता है। परस्पर वैमनस्य होली के रंग में घुल जाता है।
सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के जिला संयोजक घोषित
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री राकेश सिंह एवं प्रदेश संगठन महामंत्री श्री सुहास भगत की सहमति से सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक श्री सुमित पचैरी ने जिला संयोजकों की घोषणा की है।
सतना श्री बृजलाल द्विवेदी, सीधी श्री के.के. तिवारी, जबलपुर नगर श्री अनिल वर्मा, डिंडोरी श्री चन्द्रा गौसाई, नरसिंहपुर श्री राजेश साहू, सिवनी श्री अशोक अकेला, होशंगाबाद श्री रत्नेश साहू, शहडोल श्री अभिजीत सोनी, राजगढ श्री मनीष जोशी, भोपाल नगर श्री प्रतीक गुप्ता, भोपाल ग्रामीण श्री प्रेमसिंह गुर्जर, सीहोर श्री राजेन्द्र जायसवाल, बालाघाट श्री संजय खण्डेलवाल, दतिया श्री कालीचरण राजपूत, श्योपुर श्री विनोद पुजारी, शिवपुरी श्री धर्मवीर रावत, विदिशा श्री आनंद दुबे, धार श्री दीपक बाड़कर, बड़वानी श्री गोविन्द शर्मा, बुरहानपुर श्री चन्देश संदीप भाले, खण्डवा श्री संदेश गुप्ता, इंदौर शहर श्री नितिन शर्मा, इंदौर ग्रामीण श्री कवि अतुल जावला, खरगौन श्री निर्मल चौड़े, झाबुआ श्री प्रेमचन्द सतोदिया, देवास श्री गौतम डाडिया, शाजापुर श्री विमल कसेरा, आगर श्री नितिन अटल, मंदसौर श्री जितेश पाण्डया और नीमच में श्री आदित्य मालू को जिला संयोजक घोषित किया है।