25-Apr-2024

 राजकाज न्यूज़ अब आपके मोबाइल फोन पर भी.    डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लीक करें

कांग्रेसाध्‍यक्ष यादव द्वारा प्रदेशवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं

Previous
Next

भोपाल 29 अक्टूबर। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अरूण यादव ने प्रकाश पर्व दीपावली के अवसर पर प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए उनकी समृद्धि की कामना की है। यादव ने कहा कि समृद्धि का यह प्रकाश प्रदेश के जन-जन तक पहुंचे और सभी लोगों की जिंदगी भी प्रकाशमय हो। यादव ने प्रदेश की जनता को दीपावली पर बधाई देते हुए मंगल कामना की है।

स्व. इंदिरागांधी के शहीद दिवस एवं सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में होगा कार्यक्रम


31 अक्टूबर को देश की महान नेता एवं पूर्व प्रधानमंत्री     स्व. श्रीमती इंदिरा गांधी जी का 32 वां शहीद दिवस है, साथ ही लोह पुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल का भी जन्म दिवस है।

प्रदेश कांग्रेस के संगठन प्रभारी महामंत्री चंद्रिका प्रसाद द्विवेदी ने बताया कि  31 अक्टूबर को शिवाजी नगर स्थित प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय के इंदिरा भवन में दोपहर   12.00 बजे पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी के शहीद दिवस पर श्रद्धांजलि एवं सरदार वल्लभ भाई पटेल के जन्म दिवस पर पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित होंगे। कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस के पदाधिकारी एवं कांग्रेसजन उपस्थित रहेंगे।

उक्त कार्यक्रम जिला/शहर कांग्रेस मुख्यालय में भी आयोजित किये जायेंगे। जिसमंे क्षेत्रीय प्रदेश पदाधिकारी, सांसद, विधायक, पूर्व सांसद, पूर्व विधायक, अभा एवं प्रदेश कांग्रेस के प्रतिनिधि, कांग्रेस पक्ष के जनप्रतिनिधि, मोर्चा संगठनों के अध्यक्ष, पदाधिकारी, विभाग, प्रकोष्ठ के अध्यक्ष पदाधिकारियों सहित कार्यकर्ता भाग लेंगे।

Previous
Next

© 2012 Rajkaaj News, All Rights Reserved || Developed by Workholics Info Corp

Total Visiter:26603950

Todays Visiter:5632