Publish Date:15-Aug-2018 00:13:01
भोपाल : मंगलवार, अगस्त 14, 2018, राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल ने स्वतंत्रता दिवस की 71 वीं वर्षगाँठ के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ दी हैं। राज्यपाल ने स्वतंत्रता संग्राम में शहीद होने वाले स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को श्रद्धांजलिअर्पित की है।
राज्यपाल श्रीमती पटेल ने कहा कि एक भारत-श्रेष्ठ भारत की सफलता ही स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के प्रति हमारी सच्ची श्रद्धांजलि होगी। उन्होंने कहा कि दलितों, ग्रामीणों और महिलाओं का विकास स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का सपना था। आज का दिन युवाओं के लिये प्रधानमंत्री के 'सबका साथ-सबका विकास' के नारे में सक्रिय भागीदारी निभा कर शहीदों और स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के सपनों को साकार करने का संकल्प लेने का अवसर है। देश और प्रदेश के नागरिकों का कर्तव्य है कि राष्ट्रीय एकता और सद्भाव के साथ देश के विकास में अपना सम्पूर्ण योगदान
राज्यपाल ने युवाओं से स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के व्यक्तित्व और आदर्शों से प्रेरणा लेकर देश और प्रदेश के विकास में भागीदारी सुनिश्चित करने का आव्हान किया है।
प्रदेश को समृद्ध राज्य बनाने का संकल्प लें प्रदेशवासी- मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर प्रदेश के नागरिकों को शुभकामनाएं और बधाई दी है। उन्होंने स्वाधीनता संग्राम के अमर शहीदों का पुण्य स्मरण करते हुए नागरिकों का आव्हान किया कि वे आज के पावन दिन प्रदेश को समृद्ध बनाने का संकल्प लें। एक ऐसा प्रदेश, जिस पर हम सबको ही नहीं, पूरे देश को भी गर्व हो।
श्री चौहान ने नागरिकों से अपील की है आजादी को सुरक्षित रखने और राष्ट्र की उन्नति के लिये अपने कर्तव्यों का पूरी कर्मठता के साथ पालन करें। आतंकवाद, सम्प्रदायवाद, जातिवाद, भ्रष्ट्राचार और गरीबी मुक्त प्रदेश के निर्माण में जुटे जायें।
जनसम्पर्क मंत्री डॉ. मिश्र ने दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएँ
जनसम्पर्क और जल-संसाधन मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र ने स्वतंत्रता दिवस पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएँ दी हैं। उन्होंने कहा है कि सभी लोग मिलकर स्वतंत्रता दिवस पर प्रदेश को विकास की अग्रिम पंक्ति में ले जाने का संकल्प लें।