16-Apr-2024

 राजकाज न्यूज़ अब आपके मोबाइल फोन पर भी.    डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लीक करें

भाजपा द्वारा साम्प्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश

Previous
Next

कांगे्रस का डीबी माल के सामने धरना-प्रदर्शन

भोपाल, 08 दिसम्बर, 2018, प्रदेश कांगे्रस कमेटी के कोषाध्यक्ष गोविंद गोयल के नेतृत्व में कांगे्रसजनों ने भाजपा द्वारा साम्प्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की, की जा रही कोशिशों के विरूद्ध आज राजधानी भोपाल के डीबी माॅल के सामने धरना-प्रदर्शन किया। प्रशासन ने प्रदर्शन न किये जाने का पूरा दबाव बनाया, किंतु कांगे्रसजनों ने उनकी एक नहीं सुनी और प्रजातंत्र का मखौल उड़ाने वाली भाजपा के विरूद्ध जमकर प्रदर्शन किया तथा जोरदार नारेबाजी कर भाजपा का विरोध किया। इस दौरान पुलिस से भी नौकझोक हुई। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कांगे्रसजन उपस्थित थे।
गोविंद गोयल ने कहा कि कांगे्रस पार्टी ने हिंदू, मुस्लिम, सिक्ख और ईसाई को आपस में जोड़कर महात्मा गांधी के नेतृत्व में देश को आजाद कराया। इसी धर्म निरपेक्षता के सिद्धांत पर आगे बढ़कर पंडित जवाहरलाल नेहरू ने देश की तरक्की की नींव रखी। अंगे्रज हमारे देश को लूटकर ले गये। हमारे देश में सुई से लेकर साईकिल तक विदेशों से आयात होती थी। गांधी जी और डाॅ. विनोवा भावे के सिद्धांतों पर चलते हुए ग्रामोदय एवं सर्वोदय की नींव रखी, जिसे आगे बढ़ाया पंडित लाल बहादुर शास्त्री, इंदिरा गांधी, राजीव गांधी व मनमोहन सिंह जी आदि कांगे्रस के नेताओं ने। इस देश मंे कांगे्रस की नीतियों के कारण आज सुई से लेकर हवाई जहाज, पनडुब्बी और मिसाईलें तक बनने लगीं।
गोयल ने कहा कि हमारे देश में जहां रेडियो मुश्किल था वहा आज टी.वी., मोबाईल, इंटरनेट इन्हीं महान नेताओं के कार्यकाल में आया। इन्हीं नेताओं के कारण देश स्वाबलंबी, आत्मनिर्भर एवं दुनिया की पहली पंक्ति के देशों में आया। आज शिक्षा के क्षेत्र में कहा जाये तो हिन्दुस्तान का नौजवान दुनिया में अपनी योग्यता की धूम बचाये हुए है। यह सब हमारी संवैधानिक व्यवस्था एवं धर्मनिरपेक्षता, कांगे्रस नेताओं की सोच एवं दृढ़ इच्छाशक्ति के कारण ही संभव हुआ है। आज बड़े दुःख की बात है कि भाजपा जातिगत राजनीति को बढ़ावा दे रही है।
गोविंद गोयल ने कहा कि आश्चर्य की बात तो यह है कि राम और शिव को मानने वाले हिन्दु एवं सिंधी को आपस में तोड़ने का भी प्रयास किया जा रहा है। जब हिन्दुस्तान का विघटन हुआ और पाकिस्तान बना तब सिंध में रहने वाले सिंधी पाकिस्तान छोड़कर हिन्दुस्तान आये। तत्कालीन प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू ने उनको विस्थापित करने के लिए देश में कई क्षेत्रों का विकास किया, जैसे कल्याण, बैरागढ़, सिंधी कैंप, जयपुर इत्यादि। सिंधी समाज के लोग विघटन के समय जल्दबाजी में जान बचाने के लिए अपना सबकुछ वहीं छोड़कर खाली हाथ अपने देश हिन्दुस्तान में आ गये और अपनी मेहनत, पुरूषार्थ, लगन से आपने आप को स्थापित किया।
 गोविंद गोयल ने कहा कि आज सिंधी समाज का देश के व्यापार, व्यवसाय, उद्योग, समाज सेवा में एक विशेष स्थान है। आज विभिन्न प्रांतों में रहने वाले सिंध के सिंधी देश में आ गये, ऐसे ही गुजराती गुजरात में, पंजाबी पंजाब में, बंगाली बंगाल में, कन्नड़ कर्नाटका में, तमिल तमिलनांडू के रहने वाले अब ये लोग देश के किसी भी हिस्से में रह सकते हैं, कारोबार, नौकरी, काम-धंधा कर अपना जीवन यापन कर सकते हैं। भाजपा पहले राम के नाम पर लोगों में साम्प्रदायिक भावना फैलाती रही और  बड़ा ही आश्चर्य है कि अब चुनाव के समय जब कांगे्रस ने एक सिंधी प्रत्याशी क्या दिया, तब राम और शिव को मानने वाले हिन्दू और सिंधी को भी आपस में लड़ाने का प्रयास कर रही है।
गोयल ने कहा कि आज भाजपा भ्रम फैलाकर स्वार्थ की राजनीति कर रही है, सर्जिकल स्ट्राइक का राजनीतिकरण कर रही है। जबकि यूपीए की कांगे्रस सरकार के समय पचासों सर्जिकल स्ट्राइक हुए, लेकिन कांगे्रस ने सर्जिकल स्ट्राइक का कभी राजनीतिकरण नहीं किया।
गोविंद गोयल ने कहा कि हमारा मानना है कि भारत धर्म निरपेक्षता एवं प्रजातंत्र के सिद्धांत पर ही दुनिया का शक्तिशाली देश बना है। यदि हम देश की एकता-अखंडता को मजबूत रखेगें तभी हमारा देश आगे चलकर और आगे-और आगे बढ़ सकेगा। इसलिए हम भाजपा द्वारा किये गये इस कृत्य की घोर निंदा करते हैं और देश की जनता से अपील करते हैं कि कांगे्रस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री राहुल गांधी जी के साथ आकर कांगे्रस को मजबूत बनाकर हमारे देश की एकता-अखण्डता को मजबूत बनाने में सहयोग प्रदान करें और इन विघटनकारी एवं हर मोर्चें पर राजनैतिक स्वार्थ रखने वालों से दूर रहें।
गोविंद गोयल ने कलेक्टर के नाम संबोधित ज्ञापन सौपकर आग्रह किया कि देश की एकता, अखण्डता और भारत के संविधान के अनुसार प्रजातंत्र को मजबूत करने के लिए उपरोक्त विषय पर उचित कार्यवाही हेतु संबंधित को निर्देशित करें।
इस अवसर पर सेवादल के अध्यक्ष योगेश यादव, महिला कांगे्रस अध्यक्ष मांडवी चैहान, प्रकाश चैकसे, के.पी.सिंह, विपिन चैकसे, आकाश खरे, मो. तोसीफ, इल्यास अहमद, आशीष श्रावण, टी.आर. गेहलोत, जाहिद अली, कामता प्रसाद पटेल, अनिल अहिरवार, अखिलेश दुबे, सज्जन परमार, मोहन मालवीय, संजय वर्मा, गौरव चैहान एवं यशोदा पांडे सहित बड़ी संख्या में कांगे्रसजन उपस्थित थे।

Previous
Next

© 2012 Rajkaaj News, All Rights Reserved || Developed by Workholics Info Corp

Total Visiter:26538364

Todays Visiter:6289