26-Apr-2024

 राजकाज न्यूज़ अब आपके मोबाइल फोन पर भी.    डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लीक करें

मुख्यमंत्री कमल नाथ द्वारा आर.एन. बेरवा के निधन पर शोक व्यक्त

भोपाल : रविवार, जून 30, 2019, मुख्यमंत्री कमल नाथ ने सेवानिवृत्त प्रशासनिक अधिकारी आर.एन. बेरवा के निधन पर शोक व्यक्त किया है। नाथ ने कहा कि स्वर्गीय बेरवा एक दक्ष और सामाजिक सरोकारों के प्रति सचेत अधिकारी थे। प्रतिबद्ध और संवेदनशील प्रशासनिक अधिकारी के रूप में उन्होंने लंबे समय तक प्रदेश की सेवा की।

मुख्यमंत्री नाथ ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिजनों को दु:ख सहने की शक्ति देने की ईश्वर से प्रार्थना की। बेरवा का अंतिम संस्‍कार आज किया गया।

Previous
Next

© 2012 Rajkaaj News, All Rights Reserved || Developed by Workholics Info Corp

Total Visiter:26607093

Todays Visiter:1192