20-Apr-2024

 राजकाज न्यूज़ अब आपके मोबाइल फोन पर भी.    डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लीक करें

मुख्यमंत्री ने जनता से पूछा, क्या कांग्रेस ने कभी जनता की भलाई के काम किए

Previous
Next

पूरा मध्यप्रदेश मेरा परिवार: शिवराज सिंह चौहान

खरगौन। मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान ने निमाड़ में जनआशीर्वाद यात्रा के दूसरे दिन खरगौन और कसरावद में विशाल जनसभा को संबोधित किया। हमने साढ़े 14 वर्षों में बीमारू प्रदेश को विकसित राज्य की श्रेणी में लाकर जनता को राहत दी है। जनता से प्रश्न करते हुए कहा कि क्या, कांग्रेस ने विकास के काम कभी किए? किसानों को बोनस दिया? क्या बेटिया को लाड़ली लक्ष्मी बनाया। कांग्रेस सिर्फ गरीबों को बरगलाने का काम करती है। कांग्रेस का विकास से कोई नाता नहीं है। यह बात मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने खरगौन में कही। जनआशीर्वाद यात्रा के हर पड़ाव पर बड़ी संख्या में जनशैलाब उमड़ा हुआ था। बरसते पानी में मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान कांग्रेस पर गरजे और जनता के समक्ष भाजपा सरकार की विकास गाथा का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया।

उन्होंने कहा कि पूरा मध्यप्रदेश मेरा परिवार है। निमाड़ की जनता ने जिस स्नेह से जनआशीर्वाद यात्रा का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। निमाड़ की जनता के राहों में श्री शिवराज कांटे नहीं आने देगा। उन्होंने कहा कि 14 जुलाई से बाबा महाकाल की नगरी से जनआशीर्वाद यात्रा के जरिए मैं जनता का आशीर्वाद लेने के लिए निकला हॅू। हर जगह, हर गांव, हर मंजरेटोले में भारतीय जनता पार्टी के प्रति विश्वास देखने को मिल रहा है। इसी विश्वास और प्यार के बलबूते निश्चित तौर पर चैथी बार भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनेगी। यात्रा के दौरान रिमझिम बारिस में युवा मोर्चा के कार्यकर्ता दो पहिया वाहन पर सवार होकर यात्रा में भागीदारी कर रहे थे। गांवांे में सिर पर कलश और दीपक रखकर ग्रामीण महिलाओं ने यात्रा की अगवानी की। मुख्यमंत्री जी के साथ उनकी धर्मपत्नि श्रीमती साधना सिंह चौहान, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री प्रभात झा, सांसद श्री सुभाष पटेल, मंत्री श्री अंतरसिंह आर्य, श्री बालकृष्ण पाटीदार, अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्री गजेन्द्र पटेल, यात्रा के संभाग प्रभारी श्री बाबूसिंह रघुवंशी सहित बड़ी संख्या में पार्टी के पदाधिकारी उपस्थित थे।

शिवराज ने किया सुभाष यादव का स्मरण कहा कांग्रेस ने मुख्यमंत्री नहीं बनने दिया

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज कसरावद की विराट सभा में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता स्व. सुभाष यादव जी का स्मरण किया। उन्होंने कहा कि यह दुर्भाग्यनपूर्ण बात है कि कांग्रेस ने सुभाष यादव जैसा कद्दावर नेता को मुख्यमंत्री नही बनने दिया जबकि उनकी पहचान एक परिश्रमी और जुझारू नेता की थी उन्होंने कांग्रेस संगठन को खड़ा करने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी और वे मुख्यमंत्री बनने के सर्वथा योग्य नेता थे।

उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार गांव, गरीब और किसानों की सरकार है। किस तरह गरीबों के जीवन में बदलाव आए, इस दिशा में भाजपा सरकार लगातार काम कर रही है। कांग्रेस कहती है कि गरीबी हटाओं लेकिन कांग्रेस ने गरीबी के बजाएं, गरीबों को हटा दिया। कांग्रेस को अगर गरीबी हटाना सीखना है, तो प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और शिवराज सिंह चौहान से सीखे। भाजपा सरकार ने गरीबों की जिंदगी बदली है।

विकासशील मध्यप्रदेश को 5 वर्षों में समृद्ध बनाएंगे

रथ यात्रा को संबोधित करते हुए ग्रामीणों से मुख्यमंत्री ने संवाद किया और अपील की कि कांग्रेस ने हमें बीमारू राज्य विरासत में दिया। हमने साढ़े 14 वर्षों में बीमारू राज्य को विकासशील बनाया। आने वाले पांच वर्षों में विकासशील मध्यप्रदेश को समृद्ध राज्य बनाएंगे। इन 14 वर्षों में हमने पूरी ईमानदारी से विकास के काम और जनता की सेवा की है, तो भारतीय जनता पार्टी को समर्थन दें। सशक्त सरकार बनाकर समृद्ध मध्यप्रदेश के संकल्प में भागीदार बनें।

समाजजनों से की भेंट-खरगौन में रथयात्रा की शुरूआत के पहले मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने स्थानीय सर्किट हाउस पर विभिन्न समाजों, स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधि मंडल एवं प्रबुद्धजनों से भेंट कर मुख्यमंत्रीजी ने भारतीय जनता पार्टी के लिए समर्थन मांगा और कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार सर्वहारा, सर्वस्पर्षी है। हमने समाज के हर व्यक्ति के लिए योजनाएं बनाई हैं। योजनाओं का बेहतर क्रियान्वयन हो और आपका जीवन बदले इस दिशा में हम काम कर रहे हैं। आने वाले 5 वर्षों में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाकर आपके सहयोग से समृद्ध मध्यप्रदेश की दिशा में काम करेंगे।

कांग्रेसियों ने भाजपा की सदस्यता ली

भारतीय जनता अनुसूचित जाति मोर्चा की आज उज्जैन में संपन्न हुई बैठक में 15 कांग्रेसियों ने भाजपा की सदस्यता लेते हुए विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चैहान के नेतृत्व में चैथी बार सरकार बनाने का संकल्प लिया। बैठक में अनुसूचित जाति कल्याण मंत्री श्री लालसिंह आर्य, अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्री सूरज कैरो, विधायक श्री मोहन यादव, श्री मुकेश टेटवाल, श्री सुरेश गिरी, श्री सत्यनारायण खोईवाल, श्री मदनलाल तलखत उपस्थित थे।

Previous
Next

© 2012 Rajkaaj News, All Rights Reserved || Developed by Workholics Info Corp

Total Visiter:26569410

Todays Visiter:4503