19-Apr-2024

 राजकाज न्यूज़ अब आपके मोबाइल फोन पर भी.    डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लीक करें

17वीं अखिल भारतीय पुलिस वाटर स्पोर्टस प्रतियोगिता 2017 का समापन

Previous
Next

17वीं अखिल भारतीय पुलिस वाटर स्पोर्टस प्रतियोगिता में पुलिस प्रतियोगिताओं  का भव्य समापन आज सांय स्थानीय वोट क्लब पर प्रदेश के गृह एवं परिवहन मंत्री भूपेंद्र सिंह के उद्बोधन से संपन्न हुआ।

समापन समारोह में प्रदेश के पुलिस महानिदेशक ऋषि कुमार शुक्ला, पूर्व पुलिस महानिदेशक सुरेन्द्र सिंह, अति. पुलिस महानिदेशक विसबल, एसएल थाउसेन, अति. पुलिस महानिदेशक तकनीकी सेवाएं,  केटीवाइफे, एडीशनल डायरेक्टर आई.बी. शीलबर्धन सिंह, अति. पुलिस महानिदेशक पवन जैन, अति. पुलिस महानिदेशक आदर्श कटियार, डी.आई.जी, विसबल,मध्यक्षेत्र, दीपक वर्मा, कमाण्डेंट 07वीं वाहिनी आशुतोष प्रताप सिंह, कमाण्डेंट, 25 वीं वाहिनी संतोष सिंह गौर, कमाण्डेंट 23वीं वाहिनी अविनाश सिंह, स्पोर्टस कंट्रोलरूम प्रभारी अजय पाण्डेय, सहित वरिष्ठ अधिकारीगण, पत्रकारगण, प्रतिभागीयों के परिजन उपस्थित रहे।

ऽ    प्रतियोगिता के अंतिम दिवस मुख्य अतिथि मान0 गृह एवं परिवहन मंत्री महोदय द्वारा विजेता टीमों को पुरूष्कार वितरित किए गए, जिनमें-
ऽ        कयाकिंग प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर सात पदक प्राप्त सीआरपीएफ रही, जिसने 04 गोल्ड, 01 सिल्वर व 02 कांस्य पदक प्राप्त किए।
ऽ        द्वितीय स्थान पर 06 पदक प्राप्त बी.एस.एफ रही, जिसने 01 गोल्ड, 03 सिल्वर     व 02 कांस्य पदक प्राप्त किए।
ऽ        तृतीय स्थान पर सात पदक प्राप्त आई.टी.बी.पी. रही, जिसने 04 गोल्ड, 01 सिल्वर व 02 कांस्य पदक प्राप्त किए।
ऽ        केनोइंग प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर आठ पदक प्राप्त बी.एस.एफ रही, जिसने 04 गोल्ड, 02 सिल्वर व 02 कांस्य पदक प्राप्त किए।
ऽ        द्वितीय स्थान पर आठ पदक प्राप्त सीआरपीएफ रही, जिसने 01 गोल्ड, 06 सिल्वर व 01 कांस्य पदक प्राप्त किए।
ऽ        तृतीय स्थान पर चार पदक प्राप्त जम्मूकश्मीर पुलिस रही जिसने 01 गोल्ड, 01 सिल्वर व 02 कांस्य पदक प्राप्त किए।
ऽ        रोइंग प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर सात पदक प्राप्त आई.टी.बी.पी रही जिसने 07 गोल्ड, 06 सिल्वर व 05 कांस्य पदक प्राप्त किए।
ऽ        द्वितीय स्थान पर 06 पदक प्राप्त पंजाब पुलिस रही जिसने 02 गोल्ड, 02 सिल्वर व 02 कांस्य पदक प्राप्त किए।
ऽ        तृतीय स्थान पर 05 पदक प्राप्त सीआरपीएफ रही जिसने 02 सिल्वर व 03 कांस्य पदक प्राप्त किए।
ऽ        प्रथम चरण में रोइंग 500 मीटर विजेता खिलाडियों को मेडल वितरण अति0पुलिस महानिदेशक,प्रबंध, श्री विपिन महेश्वरी द्वारा वितरित किए गए।
ऽ        प्रतियोगिता के कयाकिंग, कैनोइंग, व रोइंग स्पर्धा के ओवरआल विजेता टीमों को मेडल व ट्राफी वितरण मान0 मुख्य अतिथि महोदय श्री भूपेन्द्र सिंह द्वारा वितरित किए गए।

Previous
Next

© 2012 Rajkaaj News, All Rights Reserved || Developed by Workholics Info Corp

Total Visiter:26562606

Todays Visiter:6335