19-Apr-2024

 राजकाज न्यूज़ अब आपके मोबाइल फोन पर भी.    डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लीक करें

साढ़े तेरह वर्ष के मुख्यमंत्री बतायें कि प्रदेश के किसी भी हिस्से में, कहीं भी किसी को शिवराज सरकार दिखाई देती है..

Previous
Next

शिवराज और भाजपा को तो विकास के नाम पर बुधनी तक का नाम लेने तक में शर्म आती है: कमलनाथ
भोपाल, 17 अक्टूबर 2018
प्रदेश कांगे्रस अध्यक्ष श्री कमलनाथ ने शिवराजसिंह द्वारा जनआशीर्वाद यात्रा के दौरान कहे गये उस बयान पर कि ‘‘मध्यप्रदेश में कमलनाथ और सिंधिया सरकार चल रही हंै’’ पर पलटवार करते हुए कहा कि साढे़ तेरह वर्ष के मुख्यमंत्री क्या बता सकते हैं कि प्रदेश के किसी भी हिस्से में, किसी को शिवराज सरकार दिखाई देती है, नज़र आती है?
श्री कमलनाथ ने कहा कि आज प्रदेश की जो स्थिति है उसको देखकर कोई नहीं कह सकता है कि प्रदेश में सरकार नाम की कोई चीज़ है? बात करे किसानों की आत्महत्याओं की या उनके सीने में गोली दागने की, महिलाओं से दुराचार की बात करें, मासूम बेटियों से प्रदेश में जो रोज बलात्कार हो रहे हैं उसकी बात करें, युवाओं की बात करें, बेरोज़गारी की बात करे, कुपोषण की बात करें, अवैध उत्खनन की बात करें, भ्रष्टाचार और घोटालों की बात करें। किसी भी क्षेत्र में सरकार नज़र नहीं आती है? प्रदेश के किसी भी हिस्से में चले जाओ, इस चुनावी साल में शिवराजसिंह की सरकार सिर्फ भाषणों और घोषणाओं तथा सरकारी जन आशीर्वाद यात्रा में नजर आती है। यदि साढ़े तेरह वर्ष प्रदेश में शिवराज सरकार होती तो प्रदेश की यह दुर्गति नहीं होती, जो आज है। यदि वास्तव में यहां सरकार होती तो विकास को लेकर प्रदेश देश में नंबर वन होता। लेकिन मध्यप्रदेश तो बलात्कार, किसानों की आत्महत्याओं, कुपोषण, भ्रष्टाचार, बेरोज़गारी और घोटालों में नंबर वन है।
श्री कमलनाथ ने कहा कि कांग्रेस पर बोलने वाले शिवराजसिंह में क्या यह साहस है कि प्रदेश के किसी भी हिस्से का, गांव या कस्बे या खुद के विधानसभा क्षेत्र बुधनी का नाम लेकर गर्व से कह सकें कि प्रदेशवासी उस हिस्से में जाकर विकास देखकर आयें और कह सकें कि हाँ यहाँ हमारी सरकार है। यहाँ किसान सुखी है, महिलाएँ सुरक्षित माहौल में जी रही हैं, युवा रोज़गार को लेकर भटक नहीं रहा हो, घोटाले, भ्रष्टाचार नहीं हो। शिवराज और भाजपा को तो बुधनी का नाम लेने तक में शर्म आती है। प्रदेश के सभी मंत्रियों के विधानसभा क्षेत्रों की स्थिति विकास को लेकर भय से भयावह है। आज वही शिवराज हम पर आरोप लगा रहे हैं जो प्रदेश के विकास की योजनाओं में यूपीए सरकार द्वारा दी गयी राशि को लेकर, हमारे योगदान और सहयोग के बारे में कहते नहीं थकते थे। हमें धन्यवाद देते थे। वे किस मुंह से आज हम पर विकास को लेकर आरोप लगा रहे हैं?
श्री कमलनाथ ने कहा कि प्रदेश का कोई भी हिस्सा हो या हमारा क्षेत्र, विकास में हमारे योगदान और सहयोग को लेकर हम सिर उठाकर गर्व से चल भी सकते हैं और योगदान को बयां भी कर सकते हैं। लेकिन साढ़े तेरह वर्ष के मुख्यमंत्री शिवराज की आज भी वह स्थिति नहीं है कि वे प्रदेश के किसी भी हिस्से में हुए विकास को लेकर गर्व कर सकें और कह सके कि हाँ हमारी यहाँ सरकार है।

व्यापम घोटाले के आरोपी लक्ष्मीकांत शर्मा को मुख्यमंत्री षिवराज सिंह चैहान द्वारा खुला संरक्षण देना,

मध्यप्रदेष कांग्रेस कमेटी के मीडिया विभाग की अध्यक्ष श्रीमति षोभा ओझा ने कहा कि  मध्यप्रदेष में पिछले 15 वर्षो से भारतीय जनता पार्टी की सरकार काविज है। इन 15 वर्षो में भाजपा सरकार ने भ्रष्टाचार के एक से एक नये कीर्तिमान रचे जिसमें व्यापमं घोटाले ने प्रदेष को पूरे विष्व में कलंकित करने का काम किया। व्यापम भर्ती घोटाले से जुडे करीब 50 लोगों की असमय मौत हो गई। लाखों छात्रों का भविष्य अंधकारमय हो गया। श्रीमती ओझा ने कहा कि व्यापमं घोटाले के प्रमुख आरोपी मध्यप्रदेष सरकार के षिक्षामंत्री लक्ष्मीकांत षर्मा गिरफ्तार हुए और जेल भी भेजे गये।
श्रीमति ओझा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी हमेषा से अपराधियों, भ्रष्टाचारियों, विदेषी जासूस और सजायाफ्ता मुजरिमों का संरक्षण करती आई है। चाहे भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित षाह पर तड़ीपार का मामला हो, मध्यप्रदेष भाजपा की आईटीसेल में पदस्थ ध्रुव सक्सेना पर पड़ोसी दुष्मन देषों के लिए जासूसी करने का मामला हो, चाहे मुख्यमंत्री षिवराज सिंह चैहान के परिजनों द्वारा रेत खनन और व्यापम घोटाले का मामला हो, चाहे छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री रमन सिंह पर करोड़ो रूपये के पीडीएस घोटाले का मामला हो, चाहे राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया पर करोड़ो रू. का खनिज घोटाला हो और चाहे मीटू मामले में केन्द्रीय मंत्री एम.जे. अकबर पर 15 से अधिक महिलाओं द्वारा यौन षोषण का मामला हो सभी मामलों में भारतीय जनता पार्टी अपने भ्रष्ट नेताओं के साथ खड़ी रही। लेकिन जो पीड़ित थे उन पर भाजपा के नेताओं का ध्यान नही गया। यही भारतीय जनता पार्टी का वास्तविक चाल चरित्र और चेहरा है।
श्रीमति ओझा ने कहा कि व्यापमं घोटाले के मुख्य आरोपी लक्ष्मीकांत षर्मा को मुख्यमंत्री षिवराज सिंह चैहान द्वारा खुला संरक्षण देकर उसके साथ जन आषीर्वाद यात्रा के दौरान सार्वजनिक मंच साझा करना, व्यापम घोटाले से ठगे गये प्रदेष के लाखों छात्रों के साथ भद्दा मजाक है। कांग्रेस पार्टी प्रदेष के बेरोजगार युवाओं के साथ खड़ी है और व्यापमं घोटाले के एक-एक आरोपी जब तक जेल की सलाखों के पीछे नही चले जाते तब तक सड़क, विधानसभा, संसद और न्यायालय में लड़ाई लड़ती रहेगी और प्रदेष के युवाओं को न्याय दिलाकर रहेगी।

केन्द्रीय मंत्री एम. जे. अकबर का इस्तीफा, महिला 'क्ति की बड़ी जीत: शोभा ओझा

मध्यप्रदेष कांग्रेस मीडिया विभाग की अध्यक्ष शोभा ओझा ने उन तमाम महिलाओं के साहस की दाद दी है जिन्होने मी-टू अभियान के अन्तर्गत महिला सषक्तिकरण का परिचय देते हुए अन्याय, अत्याचार और यौन षोषण के खिलाफ अवाज उठाने की पहल की। इन महिलाओं ने लगातार आवाज उठाई एवं राष्ट्रपति तक गुहार लगाई परिणाम स्वरूप भाजपा सरकार के केन्द्रीय मंत्री एम.जे. अकबर को इस्तीफा देने के लिए मजबूर होना पड़ा।
श्रीमति ओझा ने इस मामले में भारतीय जनता पार्टी के नेताओं को कटघरे में खड़े करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उन्नाव एवं कठुआ की तरह ही इस प्रकरण में भी एम.जे. अकबर को बचाव का पूरा मौका दिया और उनके साथ खड़े रहे। आखिर में महिलाओं की षक्ति के दवाब के चलते इस्तीफा देने को बाध्य होना पड़ा। श्रीमती ओझा ने कहा कि  दिल्ली के भाजपा संासद उदित राज, मध्यप्रदेष बीजेपी महिला मोर्चे की अध्यक्ष लता ऐलकर व इन्दौर की विधायक ऊषा ठाकुर ने बेषर्मी का परिचय देते हुए महिलाओं के ऊपर ही प्रष्न चिन्ह उठाये थे। इन नेताओं ने महिलाओं को ही आरोपी बताकर सीख देने का काम किया, यही भाजपा के नेताओं का असली चरित्र है।
श्रीमति ओझा नेे कहा कि भाजपा कभी भी महिलाओं के सम्मान की बात नहीं करती। ये पहला मौका है जब सार्वजनिक रूप से 20 से अधिक महिलाओें ने केन्द्रीय मंत्री एम.जे. अकबर जैसे नेता के चरित्र का चित्रण कर भाजपा के स्याह चेहरे को उजागर करने का काम किया। श्रीमति ओझा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी प्रत्येक महिलाओं के साथ खड़ी है और उनको न्याय दिलाने के लिए वचनवद्ध है।

सीएम हैल्पलाइन सेवा 181 पर तत्काल रोक लगायी जाये: जे.पी. धनोपिया

प्रदेश कांगे्रस प्रवक्ता और चुनाव आयोग कार्य के प्रभारी जे.पी. धनोपिया ने चुनाव आयोग से शिकायत की है कि आदर्श आचार संहिता के चलते मुख्यमंत्री सीएम हैल्पलाईन के माध्यम से मतदाताओं को लाभ नहीं दिला सकते। कांगे्रस ने मांग की है कि प्रदेश में चल रही सीएम हैल्पलाईन सेवा 181 पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाई जाये।
धनोपिया ने कहा कि आदर्श आचार संहिता प्रभावशील होने के बाद राजनीतिक दलों द्वारा चुनाव प्रचार किया जा रहा है। लेकिन मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चैहान द्वारा सीएम हैल्पलाईन को जारी रखा गया है। आचार संहिता का पालन करने के लिये ऐसी सभी सेवाओं को तत्काल प्रतिबंधित किया जाना चाहिये, जिससे व्यक्ति विशेष की छवि को चमकाया जा रहा है। सीएम हैल्पलाईन सेवा से सीएम की व्यक्तिगत छवि को मतदाताओं के बीच चमकाया जा रहा है।
जे.पी. धनोपिया ने कहा कि उन सभी अधिकारियों के विरूद्ध भी आचार संहिता के उल्लंघन का प्रकरण दर्ज किया जाये जो जानबूझकर अनजान बनकर सीएम हैल्पलाईन चला रहे हैं। ये अधिकारी मतदाताओं को अनुचित लाभ दिलाकर उन्हें प्रलोभन देने का काम कर रहे हंै। भाजपा जनप्रतिनिधि आचार संहिता के बाद जो काम स्थानीय निकाय और शासन-प्रशासन के अधिकारियों से नहीं करवा पा रहे हैं, वे सीएम हैल्पलाईन के माध्यम से मतदाताओं को प्रलोभित करने का कार्य कर रहे हैं। मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चैहान और सत्ता पक्ष के द्वारा चुनाव आचार संहिता की परवाह न कर उसका बेखौफ उल्लंघन किया जा रहा है।

विश्वास सारंग के एडीशनल एसपी साडू भाई को नरसिंहपुर से हटाया जाये: जे.पी. धनोपिया

प्रदेश कांगे्रस प्रवक्ता और चुनाव कार्य के प्रभारी जे.पी. धनोपिया ने चुनाव आयोग से मांग की है कि चुनाव प्रक्रिया को ध्यान में रखते हुए मंत्रियांे और विधायकों के नजदीकी रिश्तेदारों को चुनाव क्षेत्रों में ड्यूटी में पदस्थ न किया जाये।
धनोपिया ने प्रमाण स्वरूप कहा है कि नरसिंहपुर में पदस्थ अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक राजन सहकारिता राज्य मंत्री विश्वास सारंग के सगे साडू भाई हैं। वे पिछले तीन वर्षों से नरसिंहपुर में पदस्थ हैं और भाजपा के पक्ष में कार्य करने वालों को संरक्षण और कांगे्रस के पक्ष मंे कार्य करने वालों को प्रताड़ित कर रहे हैं। वे शासकीय सेवा में रहते हुए भाजपा नेता और कार्यकर्ता के रूप में भाजपा के पक्ष में कार्य कर रहे हैं। कांगे्रस को ज्ञात हुआ है कि पुलिस मुख्यालय द्वारा भी तत्काल रूप से उनके स्थानांतरण आदेश जारी किये गये थे, लेकिन मंत्री सारंग के दबाव में यह कार्यवाही रोक दी गयी। इसलिये यह आवश्यक है कि राजन का तत्काल स्थानांतरण किया जाये, जिससे नरसिंहपुर में मतदान पर किसी प्रकार का विपरीत असर नहीं पड़े। निष्पक्ष और स्वतंत्र मतदान के लिये यह जरूरी है।

मोहम्मद सरवर कांगे्रस के प्रदेश प्रवक्ता बने

प्रदेश कांगे्रस अध्यक्ष कमलनाथ के निर्देशानुसार मीडिया विभाग की अध्यक्ष शोभा ओझा ने मोहम्मद सरवर को मीडिया विभाग में प्रदेश प्रवक्ता नियुक्त किया है। उन्होंने आशा व्यक्त की है कि श्री सरवर आदरणीय श्री राहुल गांधी जी की भावनाओं के अनुसार कांगे्रस पार्टी की मजबूती के लिए अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन पूरी निष्ठा और मनोयोग से करेंगे।
मोहम्मद सरवर पूर्व में नगर निगम भोपाल के तीन बार पार्षद रह चुके हैं। इस दौरान वे नगर निगम में एमआईसी मेम्बर के साथ-साथ जल कार्य विभाग और बिल्डिंग परमिशन विभाग भी सम्हाला है। वे बरकतउल्ला विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र संघ के अध्यक्ष भी रहे हैं।
 

Previous
Next

© 2012 Rajkaaj News, All Rights Reserved || Developed by Workholics Info Corp

Total Visiter:26559127

Todays Visiter:2856