20-Apr-2024

 राजकाज न्यूज़ अब आपके मोबाइल फोन पर भी.    डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लीक करें

चरणदास मंहत होंगे छत्‍तीसगढ़ विधानसभा के अध्‍यक्ष

Previous
Next

रायपुर। वरिष्ठ कांग्रेस विधायक डॉ चरणदास महंत तीन जनवरी को विधानसभा अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल करेंगे। डॉ महंत के प्रस्तावक जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ के विधायक दल के नेता धरमजीत सिंह होंगे। संसदीय कार्यमंत्री रविंद्र चौबे ने डॉ महंत को निर्विरोध विधानसभा अध्यक्ष बनाने के लिए विपक्षी दलों भाजपा और जकांछ से समर्थन मांगा था।

संसदीय कार्य मंत्री रविन्द्र चौबे ने यह कहते हुए धरमजीत से अनुरोध किया था कि यदि आप प्रस्तावक बनते हैं, तो स्वस्थ परंपरा का निर्वहन होगा। धर्मजीत ने चौबे के इस अनुरोध को स्वीकार किया। इसके लिए बकायदा धरमजीत सिंह रायपुर पहुंच गये हैं।

रायपुर रवाना होने से पहले मीडिया से चर्चा में धर्मजीत सिंह ने कहा कि उन्हें संसदीय कार्यमंत्री रविंद्र चौबे ने फोन से प्रस्तावक बनने की सूचना दी है, जिसे लेकर वो रायपुर जा रहे हैं। संख्या बल के आधार पर डॉ महंत का विधानसभा अध्यक्ष बनना तय है, लेकिन कांग्रेस ने निर्विरोध अध्यक्ष चुने जाने की परिपाटी को शुरू करते हुए विपक्षी दलों से सहयोग मांगा है। हालांकि प्रदेश भाजपा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक की तरफ से अब तक सहमति नहीं मिली है। अगर भाजपा सहमति दे देती है, तो डॉ महंत का निर्विरोध विधानसभा अध्यक्ष बनने का रास्ता साफ हो जाएगा।

जकांछ के मुख्य सचेतक बने देवव्रत

विधानसभा में जकांछ के मुख्य सचेतक खैरागढ़ विधायक देवव्रत सिंह को मनोनित किया गया है। इसके साथ ही पार्टी ने बलौदाबाजार से विधायक प्रमोद शर्मा को सचेतक बनाया गया है।

साभार- नईदुनिया

Previous
Next

© 2012 Rajkaaj News, All Rights Reserved || Developed by Workholics Info Corp

Total Visiter:26570089

Todays Visiter:5182