19-Apr-2024

 राजकाज न्यूज़ अब आपके मोबाइल फोन पर भी.    डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लीक करें

सेन्ट्रल प्रेस क्लब के अध्यक्ष बने राजेश सिरोठिया, महासचिव मृगेंद्र सिंह

Previous
Next

भोपाल, 9 दिसंबर। 'सेन्ट्रल प्रेस क्लब ने भोपाल में 8 दिसंबर 2018 को 'सेन्ट्रल प्रेस क्लब की कार्यकारिणी का पुनर्गठन किया है। घोषित नई कार्यकारिणी को सर्वसम्मति से सभी सदस्यों द्वारा स्वीकृति प्रदान की गई। सेन्ट्रल प्रेस क्लब के संरक्षक मध्यप्रदेश के शीर्ष एवं वरिष्ठ पत्रकार महेश श्रीवास्तव ने सेन्ट्रल प्रेस क्लब की नई कार्यकारिणी की घोषणा करते हुए दिनांक 8 दिसंबर 2018 को भोपाल में कहा कि इसमें कोई संदेह नहीं है कि 'सेन्ट्रल प्रेस क्लबÓ ने मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में पत्रकारों को एकजुट करके महत्वपूर्ण कार्य किया है और मीडिया जगत में एक बेहतर संवाद का वातावरण निर्माण किया है, जिसमें गत दो कार्यकालों से लगतार सक्रिय रहकर निवृत्तमान होने वाले प्रदेश अध्यक्ष गणेश साकल्ले ने अहम भूमिका निभाई है।
श्री श्रीवास्तव ने करतल ध्वनि के बीच यह घोषणा की और कहा कि अब नई कार्यकारिणी में मध्यप्रदेश इकाई के अध्यक्ष के पद पर वरिष्ठ पत्रकार राजेश सिरोठिया प्रधान संपादक दोपहर मेट्रो का चयन किया गया है तथा महासचिव के अत्यंत महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के पद पर दैनिक जागरण के संपादकीय प्रमुख मृगेन्द्र सिंह को चयनित किया गया है। सिरोठिया ने विगत 6 वर्षों में महासचिव के पद पर रहते हुए सेन्ट्रल प्रेस क्लब को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया। हम सब उनकी क्षमता और सक्रियता के लिए उन्हें आज बधाई देते हैं। पुनर्गठित कार्यकारिणी में अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकारिणी सदस्यों की श्री श्रीवास्तव ने घोषणा की जो  निम्नानुसार है :-
अध्यक्ष    : राजेश सिरोठिया (दोपहर मेट्रो)
वरिष्ठ उपाध्यक्ष: सुश्री सुचांदना गुप्ता (टाईम्स ऑफ इंडिया), सुश्री के.एस. शाईनी (आउटलुक-अंग्रेजी), वीरेन्द्र शर्मा (सहारा समय), सरमन नगेले (एमपी पोस्ट), मनीष श्रीवास्तव (पीटीआई-भाषा), अजय त्रिपाठी (आईबीसी-24), रिजवान अहमद सिद्दीकी (डिजिआना ग्रुप)।
उपाध्यक्ष: नितेन्द्र शर्मा (फ्री प्रेस, इंदौर), श्रीमती दीप्ति चौरसिया (इंडिया न्यूज चैनल), नवीन पुरोहित (आईएनडी-24), संदीप भम्मरकर (जी-न्यूज), धनंजय प्रताप सिंह (नव दुनिया), सुधीर निगम (दैनिक भास्कर), विकास तिवारी (प्रदेश टूडे)।
महासचिव: मृगेन्द्र सिंह (दैनिक जागरण)
सचिव    : अक्षत शर्मा (स्वदेश),  प्रमोद भारद्वाज (हरिभूमि), नीरज श्रीवास्तव (न्यूजनेशन),  गोविन्द सिंह गुर्जर (टाइम्स नाऊ), सीताराम ठाकुर (पीपुल्स समाचार), राहुल नरोन्हा (इंडिया टूडे), भारत शास्त्री (सुदर्शन टीवी), अनुराग अमिताभ (इंडिया टीवी), राजेश भाटिया (इन साईट टीवी), कन्हैया लोधी (राज एक्सप्रेस), आशुतोष गुप्ता (इंडिया फस्र्ट), मयंक चतुर्वेदी (हिन्दुस्तान समाचार), वैभव श्रीधर (नव दुनिया), अंकित जैन (एक्सप्रेस मीडिया सर्विस), श्रीमती मुक्ता पाठक (डी-लाईव), मनीषकांत जैन (भास्कर न्यूज) मनोज वर्मा (अनादि टीवी), रजत परिहार (राष्ट्रीय हिन्दी मेल), इरशाद खान (वरिष्ठ कैमरा मेन, आज तक)।
कोषाध्यक्ष: के.डी. शर्मा (दैनिक नई दुनिया)
कार्यकारिणी सदस्य: विजय तिवारी (वरिष्ठ पत्रकार), रमेश शर्मा (वरिष्ठ पत्रकार), अरूण दीक्षित (नवभारत टाइम्स), शिव अनुराग पटेरिया (लोकमत समाचार, नागपुर), अरूण पटेल (सुबह सबेरे), सनत जैन (ई.एम.एस.), अजय बोकिल (सुबह सबेरे), पंकज पाठक (वरिष्ठ पत्रकार), हृदेश दीक्षित (प्रदेश टूडे), रवीन्द्र जैन (अग्निबाण), रंजन श्रीवास्तव (हिन्दुस्तान टाइम्स), राजेन्द्र शर्मा (टाइम्स ऑफ इंडिया), गिरीश शर्मा (पायोनियर), विजय कुमार दास (राष्ट्रीय हिन्दी मेल), सोमदत्त शास्त्री (बहुमत), वीरेन्द्र सिन्हा (वरिष्ठ पत्रकार), राघवेन्द्र सिंह (आईएनडी-24), डॉ. विश्वास तिवारी (दैनिक नई दुनिया),  गीत दीक्षित (दबंग दुनिया), महेन्द्र गगन (पहले-पहल), शरद द्विवेदी (बंसल न्यूज), प्रवीण दुबे (न्यूज 18), राकेश पाठक (डीएनएन), जगदीप सिंह बैस (नया इंडिया), राकेश अग्निहोत्री (सवाल-दर-सवाल), देवेश कल्याणी (प्रदेश टूडे), शशिकांत त्रिवेदी (बिजनेस स्टैण्डर्ड), संजीव श्रीवास्तव (सत्ता सुधार), प्रशांत जैन (यूएनआई), प्रेम पगारे (जनसत्ता), कृष्ण मोहन झा (न्यूज वल्र्ड), शिशिर उपाध्याय (साधना न्यूज), अश्विन मिश्रा (चेनल नं-1), योगेन्द्र चंदेल (ईटीवी-भारत), सुश्री पूजा वर्धन (दूरदर्शन न्यूज), संजीव शर्मा (आकाशवाणी), नासिर हुसैन (आचरण, ग्वालियर), गौरव चंद्रा (स्टेट्स मेन, नईदिल्ली), प्रदीप जायसवाल (स्वतंत्र पत्रकार), संजीव श्रीवास्तव (डिजिआना न्यूज), राजन रायकवार (हितवाद), राजेश सक्सेना (न्यूज वल्र्ड)। वरिष्ठ पत्रकार एवं संरक्षक श्री ओम मेहता ने
 उपरोक्त सम्पूर्ण नई कार्यकारिणी की घोषणा का अनुसमर्थन किया और कहा कि सेन्ट्रल प्रेस क्लब ने मध्यप्रदेश के साथ अन्य हिन्दी भाषी 4 राज्यों के पत्रकारों को एक मंच पर लाने का जो प्रयास किया गया है, वह एक सराहनीय प्रयास है।
नई कार्यकारिणी के पुर्नगठन के बाद सेन्ट्रल प्रेस क्लब के राष्ट्रीय अध्यक्ष अरुण कुमार दीक्षित ने घोषणा करते हुए कहा कि राजधानी के शीर्षस्थ पत्रकार सर्व श्री लज्जा शंकर हरदेनिया, महेश श्रीवास्तव, डॉ. मनोज माथुर, अरुण कुमार भण्डारी, एन.के. सिंह, ओम प्रकाश मेहता, विजय दत्त श्रीधर, राजेन्द्र शर्मा, डॉ. सुरेश महरोत्रा, उमेश त्रिवेदी एवं गिरजा शंकर को पुनर्गठित कार्यकारिणी में समय-समय पर मार्गदर्शन एवं सलाह देने के लिए सर्वसम्मति से सेन्ट्रल प्रेस क्लब का संरक्षक मनोनित किया गया है।
सेन्ट्रल प्रेस क्लब ने निर्णय लिया है कि मध्यप्रदेश के सीमावर्ती राज्यों में क्लब का विस्तार किया जाए और वहां के पत्रकारों को मध्यप्रदेश के इस महत्वपूर्ण (संस्था) क्लब से जोड़कर पत्रकारिता के हित में कारगर बनाया जाए। इस दृष्टिकोण से सेन्ट्रल प्रेस क्लब की कार्यकारिणी द्वारा वरिष्ठ पत्रकार अरूण दीक्षित को राष्ट्रीय अध्यक्ष यथावत एवं विजय कुमार दास को राष्ट्रीय संयोजक तथा निवृत्तमान प्रदेश अध्यक्ष गणेश साकल्ले को अब राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। विश्वास है कि क्लब का विस्तार हिन्दी भाषी राज्यों में किया जा सकेगा तथा श्री दीक्षित, श्री साकल्ले एवं श्री दास शीघ्र ही सीमावर्ती राज्यों का दौरा करके राज्य की इकाइयों का गठन करेंगे। श्री दास पूर्ववत अतिथि समन्वयक का कार्य करते रहेंगे, इसी प्रकार सरमन नगेले समन्वयक का कार्य पूर्ववत करते रहेंगे।
सेन्ट्रल प्रेस क्लब के विस्तार के लिए प्रस्ताव मध्यप्रदेश के कई जिलों से भी प्राप्त हुए हैं। इसलिए क्लब की कार्यकारिणी द्वारा एक चार सदस्यीय समिति वरिष्ठ पत्रकार वीरेन्द्र सिन्हा की अध्यक्षता में गठित की गई। इस समिति के अन्य सदस्य के.डी. शर्मा, रवीन्द्र जैन, सरमन नगेले एवं इंदौर दैनिक भास्कर समूह के डीबी स्टार के संपादक देवी कुण्डल भी सदस्य रहेंगे। जो समय-समय पर जिलों का दौरा कर सेन्ट्रल प्रेस क्लब की जिला इकाइयों का गठन कर सकेंगे।
सेन्ट्रल प्रेस क्लब के कार्यालयीन संचालन के लिए चंद्रप्रकाश भारद्वाज एवं राजेन्द्र बाबू महरोत्रा को कार्यालय सचिव यथावत कार्य करते रहेंगे।
सेन्ट्रल प्रेस क्लब के नए प्रदेश अध्यक्ष राजेश सिरोठिया और महासचिव मृगेन्द्र सिंह ने कहा कि नई चुनौतियों के साथ सेन्ट्रल प्रेस क्लब द्वारा पत्रकारों के हितों में बेहतर से बेहतर कार्य किया जाएगा। संरक्षक एन.के. सिंह ने सेन्ट्रल प्रेस क्लब को 15 वर्षों से लगातार सक्रिय बनाए रखने के लिए राष्ट्रीय संयोजक विजय दास की प्रशंसा की और कहा कि सेन्ट्रल प्रेस क्लब अन्य राज्यों की राजधानियों में स्थापित 'प्रेस क्लबों से बेहतर कार्य करेगा, ऐसी उम्मीद की जानी चाहिए। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष गणेश साकल्ले ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे 'सेन्ट्रल प्रेस क्लबÓ के साथ हमेशा सहयोग एवं कार्य करते रहेंगे।

Previous
Next

© 2012 Rajkaaj News, All Rights Reserved || Developed by Workholics Info Corp

Total Visiter:26564905

Todays Visiter:8634