25-Apr-2024

 राजकाज न्यूज़ अब आपके मोबाइल फोन पर भी.    डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लीक करें

बुंदेलखंड कांग्रेस की अध्यक्ष बिन्दु श्रीराम भार्गव चार सौ साथियों सहित कांग्रेस में शामिल

Previous
Next

भोपाल, 20 मार्च, 2019, नगरीय प्रशासन मंत्री जयवर्धन सिंह की उपस्थिति में आज यहां प्रदेश कांगे्रस कमेटी में बुंदेलखंड कांगे्रस की अध्यक्ष बिन्दु श्रीराम भार्गव ने अपने चार सौ समर्थकों और कार्यकर्ताओं के साथ कांगे्रस पार्टी में प्रवेश किया।
इसके अलावा सीहोर जिला पंचायत सदस्य तुलसीराम पटेल अपने चार साथियों साजिद शाह, आरिफ अंसारी, रफीक खान और इरशाद पहलवान के साथ भाजपा छोड़ कांगे्रस में शामिल हुए। साथ ही चार अन्य प्रतिष्ठित नागरिकों बी.के. बाथम, नरेश बाथम, सोहनलाल सोंधिया और रीमा शर्मा ने भी कांगे्रस पार्टी की सदस्यता ली।
इस अवसर पर कांगे्रस उपाध्यक्ष प्रकाश जैन, संगठन महामंत्री राजीव सिंह, मीडिया अध्यक्ष शोभा ओझा, उपाध्यक्ष भूपेन्द्र गुप्ता और अभय दुबे, मीडिया समन्वयक नरेन्द्र सलूजा और प्रवक्ता रवि सक्सेना सहित अन्य कांगे्रस पदाधिकारी उपस्थित थे।

प्रदेश कांगे्रस अध्यक्ष कमलनाथ ने दी होली पर्व की शुभकामनाएं

प्रदेश कांगे्रस अध्यक्ष एवं मुख्यमंत्री कमलनाथ ने होेली पर्व पर प्रदेशवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। श्री नाथ ने कहा कि होली भारत की सांस्कृतिक गरिमा और मिलीजुली संस्कृति का प्रतीक पर्व है। समाज के सभी वर्ग मनमुटाव भूलकर रंगोत्सव मनाते हैं। उन्होंने कहा कि सभी रंगों में मानवता का रंग ही सर्वश्रेष्ठ है। हर नागरिक इसी रंग में रंगने का संकल्प लें।

Previous
Next

© 2012 Rajkaaj News, All Rights Reserved || Developed by Workholics Info Corp

Total Visiter:26600424

Todays Visiter:2106