19-Apr-2024

 राजकाज न्यूज़ अब आपके मोबाइल फोन पर भी.    डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लीक करें

बी.एस.एन.एल. कर्मचारियों ने लंबित मांगों को लेेकर किया प्रदर्शन

Previous
Next

भोपाल, नेशनल फेडरेशन ऑफ टेलीकाॅम एम्प्लाईज यूनियन द्वारा आज शाम 5ः00 बजे, महाप्रबंधक कार्यालय बी.एस.एन.एल. टी.टी. नगर के समक्ष, अपनी लंबित मांगों के समर्थन में जोरदार प्रदर्शन किया गया। प्रमुख मांगें यूनियन को नियमित बैठकें ना देना, ग्रामीण से आने वाले एवं जाने वालों के ट्रांसफर आदेश जारी नहीं करना, विभागीय ट्रांसफर नीति को अनदेखा करना, रिटायर्ड कर्मियों के मेडिकल प्रकरण, लोकल स्वेच्छा स्थानांतरण में अड़ियल रवैया, परिमंडल कार्यालय के आदेशों की अनदेखी करना आदि समस्यायें लंबित हैं।

कर्मचारी नेता हबीब खान, के.एस. ठाकुर, महेन्द्र यादव, रेवत सहारे, रफीक खान, प्रकाश रामचंदानी, एन.आर. रामनानी, इकबाबल खान, सतीश कुमार जैन, संतोष किशोरे, अशोक वर्मा, राजू यादव ने सभा को सम्बोधित किया। माॅंगे नहीं मानी गई तो पुनः प्रदर्शन किया जायेगा।

Previous
Next

© 2012 Rajkaaj News, All Rights Reserved || Developed by Workholics Info Corp

Total Visiter:26564685

Todays Visiter:8414