19-Apr-2024

 राजकाज न्यूज़ अब आपके मोबाइल फोन पर भी.    डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लीक करें

एमपी: विधानसभा चुनाव से पहले नगरीय निकायों के चुनावोंं में भाजपा को झटका

Previous
Next

राजकाज न्‍यूज, भोपाल

नगरीय निकायों के चुनाव में कांग्रेस ने भाजपा से अधिक सीटों पर चुनाव जीत कर विधानसभा चुनाव के इस वर्ष होने वाले चुनावों के पहले बड़ा झटका दिया हैं। धार जिले की 9 नगरीय निकायों के चुनाव में रिजल्‍ट 5-4 रहा। राघौगढ़ में भी कांग्रेस ने जीत दर्ज की है। इसी प्रकार देवास के करनावद नगर परिषद में खाली कुर्सी हुई विजयी हुई। भाजपा को यहां भी हार का सामना करना पड़ा।

धार, जिले के 9 नगरीय निकाय चुनावों में इस बार कांग्रेस ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए पांच अध्यक्ष पदों पर कब्जा कर लिया है। अधिकांश जगह नगर सरकार की सत्ता का तख्ता पलट हुआ है। धार सहित मनावर, राजगढ़, सरदारपुर, धरमपुरी सभी में कांग्रेस ने भाजपा से सत्ता छीनी है। वहीं भाजपा ने पीथमपुर सहित डही, कुक्षी, धामनोद में सत्ता पर कब्जा जमाया है।

25 दिसंबर से चल रही कवायद के बाद 20 जनवरी को चुनाव नतीजे आए। इसमें बदलाव की बयार चली है। दरअसल जिन स्थानों पर भाजपा का कब्जा था, वहां उसे बागियों के कारण नुकसान उठाना पड़ा है। जिला मुख्यालय पर प्रतिष्ठापूर्ण चुनाव में भाजपा को हार का सामना करना पड़ा है। यहां कांग्रेस के उम्मीदवार पर्वत सिंह चौहान विजय रहे। वहीं राजगढ़ और सरदारपुर में भी कांग्रेस ने भारी मतों से जीत हासिल की है। मनावर नगर पालिका में भी कांग्रेस को जीत हासिल हुई है।

आचार संहिता लगने के साथ ही चुनावी गतिविधयां शुरू हो गई थी। 17 जनवरी को मतदान हुए। इसमें सबसे प्रतिष्ठापूर्ण मुकाबला धार में हुआ। यहां भाजपा के अनिल जैन बाबा को टिकट दिया गया था, लेकिन भाजपा के ही वरिष्ठ नेता अशोक जैन निर्दलीय रूप से मैदान में उतर गए थे। उन्होंने भाजपा को काफी नुकसान पहुंचाया। यही वजह रही कि यहां करीब 19 साल बाद हाथ का पंजा उठकर ऊपर आया है और कांग्रेस के प्रत्याशी पर्वतसिंह चौहान विजय रहे हैं।

भाजपा के प्रशांत शर्मा को हार का सामना करना पड़ा है। पूर्व में यहां प्रशांत शर्मा की माताजी अध्यक्ष थी। इस तरह से यहां पर भी बदलाव हुआ है। शब्बीर पहलवान को 3065 मतों से जीत मिली है। यहां परिषद भी कांग्रेस की बनी है। कांग्रेस के 10 पार्षद जीते हैं। जबकि भाजपा के महज 5 पार्षद की जीत पाए हैं। मनावर में भी कांग्रेस का कब्जा रहा। यहां अध्यक्ष पद के लिए संगीत शिवराम पाटीदार 5787 मतों से विजय बनी। मनावर से भाजपा के 7 व कांग्रेस के 8 पार्षद बने। धामनोद में भाजपा के दिनेश शर्मा विजय रहे। उन्होंने निर्दलीय उम्मीदवार विष्णु पाटीदार को हराया। यहां पार्षद के 12 तथा कांग्रेस के 3 उम्मीदवार जीते।

राघौगढ़ नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए कांग्रेस की आरती शर्मा जीतीं
राघौगढ़। गुना‍ जिले के राघौगढ़ नगर पालिका चुनाव में मतगणना जारी है, यहां अध्यक्ष पद के लिए कांग्रेस प्रत्याशी आरती शर्मा ने भाजपा की मायादेवी अग्रवाल को 5 हजार से ज्यादा मतों से हराया। कांग्रेस की आरती शर्मा को 17613 वोट मिले और मायादेवी अग्रवाल 12032 वोट मिले। 24 में से 20 वार्डों पर कांग्रेस प्रत्याशी जीते वहीं केवल 4 वार्ड पर भाजपा अपनी जीत दर्ज करवा पाई।

पिछले 20 वर्षों से राघौगढ़-विजयपुर नगर पालिका परिषद पर कांग्रेस का कब्जा है। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह का गृहनगर होने से नपा चुनाव प्रदेशभर में चर्चित रहा। वहीं इस बार चुनाव के दौरान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी प्रचार के लिए आए और उनकी सभा के बाद कांग्रेस-भाजपा कार्यकर्ताओं में झड़प हुई।

चुनाव में भाजपा के केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर व वरिष्ठ नेता प्रभात झा भी आए। कांग्रेस की तरफ से विधायक जयवर्धन सिंह ने मोर्चा मुख्य रुप से संभाला। हालांकि, अंतिम दिन पूर्व सांसद लक्ष्मण सिंह भी उनके साथ नजर आए थे। मतगणना के लिए पुलिस ने खासे इंतजाम किए हैं।

देवास के करनावद नगर परिषद में खाली कुर्सी हुई विजयी

देवास। जिले के करनावद में वर्तमान भाजपा की नगर परिषद अध्यक्ष कांताबाई पाटीदार को हार का सामना करना पड़ा। यहां खाली और भरी कुर्सी के लिए हुए चुनाव में खाली कुर्सी 853 मतों से विजयी हुई। खाली कुर्सी को 3123 मत और नप अध्यक्ष कांताबाई पाटीदार को 2270 मत मिले। खाली कुर्सी भरी कुर्सी के लिए हुए15 वार्डों में नगर के 7508 मतदाता थे। सभी 15 वार्डों में केवल 4 वार्डो में ही कांताबाई बढ़त बना पाईं, बाकी वार्डों में उन्हें हार का सामना करना पड़ा। करनावद नगर परिषद् में अध्यक्ष कांता बाई पाटीदार के खिलाफ सभी 15 पार्षदों ने अविश्वाश प्रस्ताव रखा था, जिस पर राइट टू री कॉल नियम के अंतर्गत मध्यप्रदेश चुनाव आयोग ने यहां मतदान नियत किया था। कांताबाई की कार्यप्रणाली और भ्रष्टाचार के खिलाफ हुए सभी पार्षदों का कहना है कि विकास कार्य नहीं होना और मनमानी पूर्वक कार्य से सभी में आक्रोश था।

साभार- नईदुनिया

Previous
Next

© 2012 Rajkaaj News, All Rights Reserved || Developed by Workholics Info Corp

Total Visiter:26557769

Todays Visiter:1498