19-Apr-2024

 राजकाज न्यूज़ अब आपके मोबाइल फोन पर भी.    डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लीक करें

बीजेपी ने छेड़छाड़ के आरोपी नेता नामदेव को पार्टी से निकाला, पद से हटाया

Previous
Next

राजकाज न्‍यूज, भोपाल

भारतीय जनता पार्टी ने सोमवार को अपने एक नेता को पार्टी से निकाल दिया। रविवार रात्रि में सिलाई कला मंडल के उपाध्‍यक्ष राज्‍य मंत्री दर्जा प्राप्‍त राजेन्‍द्र नामदेव पर एक महिला इंजीनियर ने छेड़छाड़ के आरोप लगाया था। उन्हें सिलाई कला मंडल के उपाध्यक्ष पद से भी हटा दिया गया है। सिवनी की रहने वाली 28 वर्षीय युवती बीई तक शिक्षा प्राप्‍त कर चुकी है।

राजेन्‍द्र नामदेव पर एक महिला इंजीनियर ने रविवार रात हनुमानगंज थाने पहुंचकर छेड़छाड़ का आरोप लगाया था। इस आधार पर हनुमानगंज पुलिस ने उनको थाने तलब किया। बता दें कि इसी युवती पर 2016 में हबीबगंज स्थित अरेरा कॉलोनी में उसके रिश्तेदार द्वारा एसिड अटैक किया गया था। इस मामले में महिला की मदद के दौरान युवती नामदेव के करीब आई थी। उसके बाद युवती को उनके साथ कई दफा देखा गया था। रविवार को पीड़िता अपने भाई के साथ हनुमानगंज थाने पहुंची थी। जिस पर उनके खिलाफ रविवार रात छेड़खानी एफआईआर दर्ज हुई।

फिलहाल उनकी गिरफ्तारी नहीं की गई है। नामदेव की ओर से भी एक आवेदन दिया गया है, जिसमें उन्होंने पीड़िता को सजिश के तहत भड़काने का आरोप लगाया है। बताया जा रहा है कि  मामले की जांच के बाद ही गिरफ्तारी होगी। लेकिन इसके पूर्व ही भाजपा संगठन ने राजेन्‍द्र नामदेव को पार्टी से बाहर का रास्‍ता दिखा दिया है। साथ ही राज्‍य मंत्री प्राप्‍त मंडल के उपाध्‍यक्ष पद से भी उन्‍हें हटा दिया गया।

Previous
Next

© 2012 Rajkaaj News, All Rights Reserved || Developed by Workholics Info Corp

Total Visiter:26557760

Todays Visiter:1489