Publish Date:26-Oct-2016 23:46:57
राजकाज न्यूज, भोपाल
भारतीय जनता पार्टी ने मध्यप्रदेश मेें होने वाले शहडोल लोकसभा एवं नेपानगर विधानसभा उप चुनाव के लिए अपने उम्मीदवार घोषित कर दिये। रात्रि में घोषित नामों में भाजपा ने शहडोल लोकसभा उप चुनाव के लिए ज्ञान सिंह तथा नेपानगर विधानसभा उप चुनाव के लिए दिवंगत विधायक राजेन्द्र दादू की बेटी मंजू का नाम शामिल हैं।