19-Apr-2024

 राजकाज न्यूज़ अब आपके मोबाइल फोन पर भी.    डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लीक करें

बंसत प्रताप सिंह ओएसडी नियुक्‍त, कैबिनेट बैठक में हुआ स्‍वागत

Previous
Next

राजकाज न्‍यूज, भोपाल

मध्‍यप्रदेश के नये मुख्‍य सचिव का आदेश गुरूवार प्रात: जारी हो गया। 1984 बैच के आईएएस अधिकारी बंसत प्रताप सिंह प्रदेश के नये मुख्‍य सचिव होंगे। सिंह को फिलहाल ओएसडी पद पर नियुक्‍त किया गया है। उनका आदेश 1 नवम्‍बर से प्रभावी होगा। वर्तमान मुख्‍य सचिव एन्‍थोनी डि सा 31 अक्‍टूबर को सेवानिवृत्‍त हो रहे है।

बसंत प्रताप सिंह मध्यप्रदेश के  नए मुख्य सचिव

भारतीय प्रशासनिक सेवा के 1984 बैच के अधिकारी बसंत प्रताप सिंह मध्यप्रदेश के नए मुख्य सचिव होंगे। सिंह वर्तमान में गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव हैं । सिंह 1 नवम्बर 2016 से इस दायित्व का‍ निर्वहन करेंगे 1 वर्तमान मुख्य सचिव श्री अन्टोनी डिसा 31 अक्टूबर को सेवानिवृत्त हो रहे हैं ।

राज्य शासन ने आज बसंत प्रताप सिंह को अपर मुख्य सचिव गृह के वर्तमान दायित्व के साथ-साथ पदेन विशेष कर्त्तव्यस्थ अधिकारी मुख्य सचिव कार्यालय , घोषित करने संबंधी आदेश जारी किया है । आदेश के बाद सिंह कैबिनेट की बैठक में शामिल रहे। कैबिनेट की बैठक में वर्तमान मुख्‍य सचिव डि सा की ता‍रीफ की गयी। सरकार के प्रवक्‍ता डॉ. नरोत्‍तम मिश्रा ने बताया कि मुख्‍यमंत्री शिवराज सहित सभी मंत्रियों ने डिसा के कार्यकाल की तारीफ की। बैठक में नये मुख्‍य सचिव बंसत प्रताप सिंह का स्‍वागत भी हुआ।

मध्यप्रदेश में जिन अधिकारियों ने मुख्य सचिव का जिम्मा सम्हाला है उनमें सर्वश्री एच. एस. कामथ,  आर. पी. नरोन्हा, एम. पी.  श्रीवास्तव, आर. पी. नायक,  आर. पी. नरोन्हा, एम. एस. चौधरी,  एस. सी. वर्मा,  के. एल. पसरीचा, बी. के. दुबे, जी. जगतपति, बीरबल, ब्रम्हस्वरुप,  के. सी. एस. आचार्य, एम. एस. सिंहदेव, आर. एन. चोपड़ा,  आर. एस. खन्ना,  आर. पी. कपूर,  श्रीमती निर्मला बुच, एन. एस. सेठी, एस. सी. बेहार, के. एस. शर्मा,  पी. के. मल्होत्रा, ए.वी. सिंह,  बी. के. साहा,  विजय सिंह, आर. सी. साहनी, अवनि वैश, आर. परशुराम  एवं अन्टोनी डिसा शामिल हैं  ।

नए मुख्य सचिव बसंत प्रताप सिंह का जीवन परिचय

मध्यप्रदेश के नए मुख्य सचिव बसंत प्रताप सिंह 1984 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी हैं। मूलत: उत्तरप्रदेश के निवासी श्री सिंह का जन्म 1 जुलाई 1958 को हुआ। सिंह ने इलाहाबाद विश्वव़िद्यालय से दर्शन शास्त्र में स्नातकोत्तर की उपाधि प्राप्त की। सिंह की प्रथम पदस्थापना जून 1985 में सहायक कलेक्टर बिलासपुर हुई। सिंह एस डी ओ सीहोरा तथा धर्मजयगढ़ रहने के साथ-साथ अतिरिक्त कलेक्टर बैकुंठपुर भी रहे। जिला कलेक्टर के रुप में सिंह ने पन्ना, दुर्ग तथा ग्वालियर की कमान सम्हाली। सिंह मध्यप्रदेश बीज विकास निगम, आप्टेल,  लघु उद्योग निगम, के प्रबंध संचालक रहे। भारत सरकार में सिंह कपड़ा मंत्रालय में संयुक्त सचिव के पद पर पदस्थ रहे। इंदौर संभागायुक्त रहने के अलावा श्री सिंह ने प्रमुख सचिव उच्च शिक्षा, राजस्व तथा वन का भी अलग-अलग कार्यकाल में दायित्व सम्हाला। वर्तमान में श्री सिंह एक मई 2015 से अपर मुख्य सचिव गृह के पद पर पदस्थ हैं। सिंह ने सेवाकाल के दौरान लंदन से चेंज मैनेजमेंट तथा क्वांटिटेटिव मैथड्स एंड ऑपरेशन रिसर्च फॉर पब्लिक विषय पर इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट बैंगलोर से प्रशिक्षण प्राप्त किया। 

Previous
Next

© 2012 Rajkaaj News, All Rights Reserved || Developed by Workholics Info Corp

Total Visiter:26562633

Todays Visiter:6362