19-Apr-2024

 राजकाज न्यूज़ अब आपके मोबाइल फोन पर भी.    डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लीक करें

हड़ताल की पूर्व संध्या पर बैंक कर्मियों का मशाल प्रदर्शन

Previous
Next

आॅल इंडिया बैंक एम्प्लाईज एसोसिएशन, बैंक एम्प्लाईज फेडरेशन आॅफ इंडिया, के आव्हान पर केन्द्र सरकार के ”जन एवं श्रम विरोधी नीतियों तथा मजदूरी विरोधी श्रम सुधारों एवं जन-विरोधी बैंकिंग सुधारों के खिलाफ“, सार्वजनिक, निजी, विदेशी, क्षेत्रीय ग्रामीण, नाबार्ड, भारतीय रिजर्व बैंक एवं सहकारी क्षेत्र के बैंकों के करीब 6 लाख बैंक-कर्मी 08 एवं 09 जनवरी 2019 की राष्ट्रव्यापी आम हड़ताल में भाग लेंगे। हड़ताली बैंक कर्मियों के संगठनों ने केन्द्रीय श्रमिक संगठनों के 12 सूत्रीय माँग-पत्र का समर्थन करते हुए देशभर के बैंक कर्मियों को आव्हान किया है कि वे पन्द्रह करोड़ कामगारों द्वारा आयोजित 08 एवं 09 जनवरी 2018 की आम हड़ताल में भाग लेकर इसे सफल बनावें। 12 सूत्रीय माँगें निम्नानुसार हैं:-
(1) आवश्यक वस्तुओं की मूल्य वृद्धि को नियंत्रित करने के लिए प्रभावी उपाय करें, सार्वजनिक वितरण प्रणाली को कमजोर न करें, कमोडिटी बाजार में सट्टेबाजी पर प्रतिबंध लगायें, (2) हमारे युवाओं के लिए अधिक रोजगार पैदा करें तथा सभी क्षेत्रों और उद्योगों में चरणबद्ध भर्तियों के माध्यम से बेरोजगारी को कम करने के लिए प्रभावी उपाय करें, (3) श्रम कानूनों, श्रम कानूनों के उल्लंघन के लिए नियोक्ताओं पर कठोर कार्रवाई का कठोरता के साथ पालन करें, (4) सभी कामगारों और कर्मचारियों के लिए सामाजिक सुरक्षा प्रदान करें, (5) न्यूनतम वेतन रू. 18,000/- से कम न हो, (6) सभी कामगारों और कर्मचारियों के लिए सुनिश्चित पेंशन दी जावे, एनपीएस समाप्त करें, पुरानी पेन्शन बहाल की जावे, (7) समान कार्य के लिए स्थाई मजदूरों की भाँति ठेका मजदूरों के लिए भी समान वेतन और लाभ दिये जावें, (8) केन्द्र और राज्य की सार्वजनिक क्षेत्र की इकाईओं/उपक्रमों के विनिवेश पर रोक लगाई जावे, (9) बोनस, भविष्य निधि के भुगतान और पात्रता पर से सभी ऊपरी सीमाओं को हटाया जावे, (10) 45 दिनों की अवधि के भीतर श्रम संगठनों का पंजीकरण सुनिचित किया जावे तथा आईएलओ कन्वेंशन नं.-87 और 98 का तत्काल अनुमोदन किया जावे, (11) श्रम कानूनों के लिए प्रस्तावित प्रतिकूल संशोधनों पर रोक लगाई जावे, (12) रक्षा, बीमा, रेल्वे तथा अन्य मुख्य क्षेत्रों में अंधाधुंध एफ.डी.आई. पर रोक लगाई जावे।
हड़ताल की पूर्व संध्या पर राजधानी की विभिन्न बैंकों के सैकड़ों बैंक कर्मियों ने आज शाम 5ः45 बजे यूको बैंक जोनल आॅफिस अरेरा हिल्स, भोपाल के सामने हड़ताल की पूर्व संध्या पर राष्ट्रव्यापी हड़ताल की माँगों के समर्थन में जोरदार नारेबाजी कर मशाल प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के पश्चात् सभा हुई, जिसे बैंक कर्मियों के नेताओं साथी वी.के. शर्मा, डी.के. पोद्दार, संजय कुदेसिया, रूपसिंह चैहान, दीपक रत्न शर्मा, आर.के. हीरा, एम.जी. शिन्दे,एम.एस. जयशंकर, प्रभात खरे, जे.पी. दुबे, सत्येन्द्र चैरसिया, वी.के. कोठारी, श्रीपाद घोटनकर आदि ने सम्बोधित किया।
वक्ताओं ने बताया कि सरकार अपने जन विरोधी बैंकिंग रिफाॅर्म एवं मजदूर विरोधी श्रम सुधारों के एजेण्डा को आगे बढ़ा रही है। ट्रेड यूनियनों द्वारा इस बावत कई आंदोलन किये गये, लेकिन इसके बाद भी सरकार ने अपने कदम वापिस नहीं लिये। 8 एवं 9 जनवरी 2019 की राष्ट्रव्यापी आम हड़ताल से केन्द्र सरकार को आगाह किया कि यदि उन्होंने अपने कदम वापिस नहीं लिये तो आगे आने वाले समय में आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
इस हड़ताल में इंटक, एटक, सीटू, एच.एम.एस., ए.आई.यू.टी.यू.सी., सेवा सहित केन्द्र, बैंक, बीमा, बी.एस.एन.एल. तथा अन्य संस्थानों में कार्यरत करीब 112 से ज्यादा श्रमिक संगठनों के करीब 15 करोड़ से ज्यादा कामगार भाग ले रहे हैं। राजधानी भोपाल में सभी हड़ताली संगठन 8 जनवरी 2019 मंगलवार सुबह 10ः30 बजे ओरिएन्टल बैंक आॅफ काॅमर्स, रीनजल आॅफिस प्रेस काम्पलेक्स, होशंगाबाद रोड, भोपाल के सामने एकत्रित होकर प्रदर्शन, रैली एवं सभा का आयोजन करेंगे।
 राजधानी की विभिन्न ट्रेड यूनियनों के नेताओं साथी आर.डी. त्रिपाठी, हरिओम सूर्यवंशी, रूप सिंह चैहान, प्रमोद प्रधान, जे.सी. बरई, बसन्ती मालवीय, यशवंत पुरोहित, वी.के. शर्मा, मुकेश भदौरिया, प्रकाश शर्मा, के.ए. ठाकुर, एम.टी. सुशीलन, संतोष बघेल, दीपक रत्न शर्मा, एस.सी. जैन, एम.डी. सालोड़कर, जी.सी. जोशी, रामहर्ष पटेल, पी.एन. वर्मा, संजय कुदेशिया आर.के. हीरा, टी.के.आर. पिल्लई, महिन्द्र भाई, रामकुमार दुबे, शैलेन्द्र शर्मा, एम.जी. शिन्दे, गुणशेखरन, प्रभात खरे, जे.पी. दुबे, अशोक पंचोली, बाबूलाल राठौर, सत्येन्द्र चैरसिया, सी.एस. शर्मा, आर.के. निगम, किशन खेराजानी, जे.डी. मलिक, नारायण पवार, श्रीपाद घोटनकर, नरेश सधानी, जी.बी. अणेकर, विश्वामित्र दुबे, रितेश शर्मा, संजय धान, शैलेन्द्र नरवरे, देवेन्द्र खरे, डी.एम. मोटवानी, वी.सी. गौर, मंगेश दवांदे, विशाल धमेजा, अमिताभ चटर्जी, अविनाश धमेजा, वी.के. कोठारी, मोहन कल्याणे, महेन्द्र गुप्ता, सुदेश कल्याणे, वैभव गुप्ता, सनी श्रीवास्तव, राजेन्द्र भाई, सौरभ पाराशर, सतीश चौबे, अनिल मरोती, गौरव दुबे, रोहित भाई, विजय जगन, सुनील देसाई, गिरीश जग्गी, दीपक जैन, खालिद भाई, आर.के. बाधवानी, संदीप तिवारी, चित्रा बोडगे, प्रियंका गड़वाल आदि ने राष्ट्रव्यापी हड़ताल, प्रदर्शनों एवं सभाओं को सफल बनाने की अपील की।

Previous
Next

© 2012 Rajkaaj News, All Rights Reserved || Developed by Workholics Info Corp

Total Visiter:26560037

Todays Visiter:3766