Publish Date:24-Mar-2020 23:56:20
भोपाल : मंगलवार, मार्च 24, 2020, राज्य शासन ने राज्य अनुसूचित-जाति आयोग में नियुक्त अध्यक्ष प्रदीप अहिरवार एवं सदस्य गुरुचरण खरे का नियुक्ति आदेश तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिया है। राज्य अल्पसंख्यक आयोग में नियुक्त सदस्य श्रीमती नूरी खान और राज्य पिछड़ा आयोग में नियुक्त अध्यक्ष जे.पी. धनोपिया तथा सदस्य शैलेन्द्र पटेल के नियुक्ति आदेश भी निरस्त किये गये हैं। राज्य अनुसूचित-जनजाति आयोग में नियुक्त अध्यक्ष गजेन्द्र सिंह राजूखेड़ी और सदस्य श्रीमती हीरासन उईके एवं गुलाब उईके के नियुक्ति आदेश भी तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिये गये हैं।
गौरतलब है कि तत्कालीन मुख्यमंत्री कमलनाथ ने जब इन आयोगों में नियुक्ति के आदेश जारी किये थे, तभी शिवराज सिंह सहित कई बीजेपी नेताओं ने राज्यपाल लालजी टंडन से इसकी शिकायत कर नियुक्तियां निरस्त करने का अनुरोध किया था। लेकिन राज्यपाल ने इसे ठीक नही बताते हुए उस समय इस पर कोई कार्रवाई नहीं की थी। शिवराज सिंह ने मुख्यमंत्री बनने के 24 घंटे से भी कम समय में उपरोक्त नियुक्तियों को निरस्त करने के आदेश जारी कर दिये।
राज्य युवा आयोग की नियुक्तियाँ निरस्त
राज्य शासन ने मध्यप्रदेश युवा आयोग में नियुक्त अध्यक्ष अभय तिवारी और सदस्य अमित शर्मा, सुश्री श्वेता दुबे, विजय सिरवैया, आकाश शेखर और कुंदन पंजाबी के नियुक्ति आदेश तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिये हैं। खेल एवं युवा कल्याण विभाग ने आज यह आदेश जारी किये हैं।