Publish Date:12-Dec-2018 01:27:44
राजकाज न्यूज, भोपाल
मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के चुनावों के परिणामों को लेकर देर रात्रि तक कश्मकश की स्थिति बनी हुई हैं। रात्रि में लगभग एक बजे तक 230 सीटों में से 205 सीटों के परिणाम घोषित किये गये। इसमें कांग्रेस 101 और बीजेपी 100 सीटों पर विजयी रही। वहीं बीएसपी 2 सीटों पर बढ़त बनाये हुए हैं। समाजवादी पार्टी ने एक सीट पर तथा 3 निर्दलीय विजयी हुए हैं। एक निर्दलीय अभी बढ़त पर है।