Publish Date:22-Feb-2020 19:06:50
राजकाज न्यूज, भोपाल
राज्य शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के 4 ओर अधिकारियों के स्थानान्तरण किये हैं। 2001 बैच के आईएएस आनंद कुमार शर्मा को उज्जैन का नया कमिश्नर बनाया गया है। जबकि उज्जैन कमिश्नर अजीत कुमार को प्रशासन अकादमी भेजा गया है। 2000 बैच की आईएएस ओएसडी मंत्रालय रेणु पंत को विशेष कर्त्तव्यस्थ अधिकारी-सह-सचिव राज्य सूचना आयोग और दुर्ग विजय सिंह को विशेष कर्त्तव्यस्थ अधिकारी-सह-सचिव के पद पर राज्य निर्वाचन आयोग में पदस्थ किया गया है। दुर्ग विजय सिंह राज्य सूचना अयोग में विशेष कर्त्तव्यस्थ अधिकारी-सह-सचिव और राज्य निर्वाचन अयोग (अतिरिक्त प्रभार) में कार्यरत थे।