25-Apr-2024

 राजकाज न्यूज़ अब आपके मोबाइल फोन पर भी.    डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लीक करें

संपर्क फॉर समर्थन अभियान के तहत अमित शाह ने की लता मंगेशकर से मुलाकात, गिनाईं सरकार की उपलब्धियां

Previous
Next

भारतीय जनता पार्टी ने 2019 लोकसभा चुनाव से पहले अपना जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया है। 'संपर्क फॉर समर्थन' अभियान के तहत पार्टी अध्यक्ष अमित शाह ने रविवार को मुंबई में सुर सम्राज्ञी लता मंगेशकर के घर जाकर उनसे मुलाकात की। अमित शाह ने उन्हें मोदी सरकार की 4 साल की उपलब्धियां गिनवाईं।

इस अभियान के तहत भाजपा अध्यक्ष ने लोकसभा चुनाव से पहले पार्टी के लिए उनका समर्थन मांगा है। इस दौरान उनके साथ महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और कुछ अन्य नेता भी मौजूद थे। चुनावों में समर्थन के लिए पार्टी अध्यक्ष जानी-मानि हस्तियों से मुलाकात कर रहे हैं। उनसे मुलाकात करने के बाद मशहूर गायिक लता मंगेशकर ने एक ट्वीट भी किया। उन्होंने लिखा, 'आज हमारे लिए बड़ी खुशी का दिन था। बीजेपी के अध्यक्ष अमित शाह और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री माननीय देवेंद्र फडणवीस जी और कुछ वरिष्ठ नेता हमारे घर पधारे थे। सबसे मिलके और बातें करके बहुत अच्छा लगा।'

संपर्क से समर्थन अभियान की शुरुआत 29 मई से हुई थी। इसका उद्देश्य जाने माने लोगों तक पार्टी की पहुंच बनाना है। अभियान के तहत अमित शाह ने सबसे पहले गुरुग्राम में थलसेना के पूर्व प्रमुख दलबीर सिंह सुहाग से मुलाकात की। इस अभियान में पार्टी अध्यक्ष के अलावा मोदी सरकार के मंत्री और राज्यों के मुख्यमंत्री भी मशहूर हस्तियों से मुलाकात कर रहे हैं।

साभार- अमर उजाला

Previous
Next

© 2012 Rajkaaj News, All Rights Reserved || Developed by Workholics Info Corp

Total Visiter:26600972

Todays Visiter:2654