Publish Date:20-Feb-2017 20:34:04
भोपाल 20 फरवरी। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव (प्रदेश प्रभारी) मोहन प्रकाश एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अरूण यादव ने आज पार्टी पदाधिकारियों के साथ प्रदेश सरकार के खिलाफ 22 फरवरी, बुधवार को राजधानी भोपाल स्थित टीन शेड (टी.टी. नगर) पर आयोजित आमसभा के उपरांत विधानसभा पर किये जाने वाले जंगी प्रदर्शन को लेकर कार्यक्रम स्थल, मार्ग-पार्किंग व्यवस्था का निरीक्षण किया।
संभावित उपस्थिति को लेकर उत्साहित प्रकाश ने प्रदेशाध्यक्ष यादव सहित व्यवस्थाओं में लगे नेताओं को भी कहा है कि कार्यकर्ताओं को किसी तरह की असुविधा ना हो इस बाबत् विशेष प्रावधान किये जायें। निरीक्षण के दौरान संगठन प्रभारी महामंत्री चंद्रिका प्रसाद द्विवेदी, कोषाध्यक्ष विनोद डागा, उपाध्यक्ष अशोकसिंह, महामंत्रीगण पी.सी. शर्मा, श्रीमती सविता दीवान अजय चौरे, वीरसिंह यादव, सचिव जितेन्द्रसिंह बघेल, मुख्य प्रवक्ता के.के. मिश्रा, अल्पसंख्यक कांग्रेस के अध्यक्ष मुजीब कुरैशी, नगर निगम के पूर्व अध्यक्ष कैलाश मिश्रा, प्रवक्ता श्रीमती विभा पटेल, दुर्गेश शर्मा, भोपाल युवा कांग्रेस लोकसभा अध्यक्ष मनोज शुक्ला, जितेन्द्र मिश्रा, योगेन्द्रसिंह परिहार, आनंद तारण सहित अनेकों पदाधिकारी शामिल थे।
अभा कांग्रेस महासचिव व पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजयसिंह 21 एवं 22 फरवरी को प्रदेश प्रवास पर रहेंगे
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजयसिंह 21 एवं 22 फरवरी को प्रदेश प्रवास पर रहेंगे। सिंह इस हेतु 21 फरवरी को सुबह 8.45 बजे दिल्ली से वायुयान द्वारा रवाना होकर पूर्वान्ह 11 बजे जबलपुर पहुंचेंगे और वहां स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे। सिंह उसी दिन दोपहर 01 बजे जबलपुर से सड़कमार्ग द्वारा रीवा जायेंगे और सायं 5 बजे वहां पहुंचकर स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे। उसी दिन रात 9 बजे कार द्वारा सतना जायेंगे और वहां से रात्रि 10.50 बजे कामायनी एक्सप्रेस द्वारा भोपाल के लिए रवाना होंगे। दूसरे दिन 22 फरवरी को सुबह 7.35 बजे भोपाल पहुंचेंगे और प्रदेश कांग्रेेस द्वारा आयोजित विधानसभा घेराव, जंगी प्रदर्शन एवं अन्य स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होने के पश्चात रात्रि 9.50 बजे वायुयान द्वारा दिल्ली के लिए रवाना हो जायेंगे।