20-Apr-2024

 राजकाज न्यूज़ अब आपके मोबाइल फोन पर भी.    डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लीक करें

आदर्श पिता के सपने पूरे करेगी बेटी- शिवराज

Previous
Next

नेपानगर में मंजू की विजय स्वर्गीय राजेन्द्र दादू के लिए सच्ची श्रद्धाजंलि होगी-  नंदकुमारसिंह

भारतीय जनता पार्टी की नेपानगर उपचुनाव में प्रत्याशी मंजू दादू के चुनाव प्रचार का शंखनाद करते हुए मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने स्वर्गीय राजेन्द्र दादू को आदर्श राजनेता, जनता का मित्र, कटिबद्ध विधायक और विकास का मसीहा बताया और कहा कि वे जनता के लिए जिए और जनता के लिए ही जीवन समर्पित कर गए। उनके अधूरे सपनों को पूरा करने के लिए जनता के आग्रह पर उनकी पुत्री मंजू दादू को प्रत्याशी बनाया गया है। उपचुनाव में विजय जनसमर्थन से होगी। क्योंकि राजेन्द्र दादू की समर्पित सेवा और विकास के उनके अधूरे सपनों को पूरा करने का भार मंजू वहन करेंगी। शिवराजसिंहने कहा कि मंजू अपने को अकेला न समझें। विधानसभा क्षेत्र की जनता, सांसद, क्षेत्र के मंत्री, भारतीय जनता पार्टी और सभी का उन्हें अटूट समर्थन है। उन्होंने कहा कि विधायक के रूप में श्री राजेन्द्र दादू जब भी मुझसे मिले, उन्होंने क्षेत्र की जनता विशेष रूप से आदिवासियों के हित चिंतन की बात बतायी इसलिए उनकी ख्याति एक आदर्श विधायक के रूप में प्रदेश में थी जो अनुकरणीय है।

चौहान ने कहा कि मध्यप्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार गांव, गरीब, किसान, आदिवासी अनुसूचित जाति सभी की सरकार है। रोटी, कपड़ा और मकान सभी को सुनिश्चित हो, यह हमारी और सरकार की प्रतिबद्धता है। किसी भी आवासहीन परिवार को सरकारी जगह से बेदखल नहीं किया जायेगा। युद्ध स्तर पर आवासीय पट्टे बांटने का काम प्रदेश में जारी है। उन्होंने कहा कि आचार संहिता से हमारे हाथ बंधे हुए है लेकिन जनता को विश्वास दिलाते है कि उनकी कोई भी समस्या अनसुनी नहीं रहेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार आदिवासी, अनुसूचित जाति, गरीब परिवारों के छात्रों के लिए निशुल्क पाठ्य पुस्तकें, गणवेश और मुक्त शिक्षा की व्यवस्था कर रही है। युवकों के लिए मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना में कर्ज की व्यवस्था की गयी है। 2022 तक प्रदेश में कोई बिना छत के नहीं रहेगा। सबके सिर पर साया होगा।

उन्होंने कहा कि स्वर्गीय राजेन्द्र दादू के निधन के बाद उपचुनाव एक विवशता है हमें क्षेत्र के विकास और स्वर्गीय दादू के विकास के अधूरे सपनों को पूरा करने के लिए उनकी पुत्री मंजू दादू को विजयी बनाना है। उन्होंने कहा कि जनता के आग्रह पर उन्होंने प्रत्याशी बनना स्वीकार किया है इसलिए अब यह कार्यकर्ताओं और जनता की जिम्मेदारी है कि कमल का बटन दबाकर उन्हें विजयी बनाए और क्षेत्रीय विकास का मार्ग प्रशस्त करें।  क्षेत्रीय जनता की आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए मुख्यमंत्री का द्वार उन्हें हमेशा खुला मिलेगा और नेपानगर क्षेत्र की गणना देश के विकसित क्षेत्र में की जायेगी। क्षेत्रीय विकास में स्वर्गीय दादू की पहल अनुकरणीय है और उनके निधन के बाद हो रहे इस उपचुनाव में उनकी पुत्री मंजू दादू जिन्हें जनता ने विश्वासपूर्वक प्रत्याशी बनाया है की विजय स्वर्गीय राजेन्द्र दादू को सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

नंदकुमारसिंह चौहान ने कहा कि वन अधिकार अधिनियम के तहत आदिवासियों को सात हजार पट्टो का वितरण किया गया है। मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने गांव, गरीब और आदिवासियों के लिए हर तरह की सुविधा सुनिश्चित की है जिस खजाने पर कांगे्रसी राज में बड़ो का अधिकार रहता था अब वह वंचितों के लिए खोल दिया गया है। उन्होंने नेपानगर क्षेत्र में सड़क, पुल, छात्रावास, शालाओं के विस्तार के लिए स्वर्गीय दादू के योगदान की मुक्त कंठ से सराहना की और कहा कि यह उपचुनाव उनके ऋण से मुक्त होने का एक अवसर है। उपचुनाव में 19 नवंबर को हो रहे मतदान में कमल का बटन दबाकर मंजू दादू को विजयी बनाए।

सेना को भेजें दीपावली की शुभकामनाएं

भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता प्रदेश भर में दीपावली पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आव्हान पर सीमा पर राष्ट्र की सुरक्षा के लिए दिन रात लगे हुए वीर सैनिकों को दीपोत्सव के अवसर पर संदेश भेजेंगे। साथ ही मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान के आव्हान पर मंडल स्तर पर सार्वजनिक स्थानों, चैराहों पर भारत माता के चित्र के सम्मुख एक दीप शहीदों के नाम प्रज्जवलित करेंगे।

शहडोल लोकसभा एवं नेपानगर विधानसभा उपचुनाव हेतु पार्टी प्रत्याशी घोषित



भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद नंदकुमारसिंह चौहान ने केन्द्रीय नेतृत्व के निर्देशानुसार शहडोल लोकसभा एवं नेपानगर विधानसभा उपचुनाव हेतु पार्टी प्रत्याशी घोषित कर दिये है।

शहडोल लोकसभा उपचुनाव हेतु पार्टी के वरिष्ठ आदिवासी नेता एवं मध्यप्रदेश शासन के वरिष्ठ मंत्री ज्ञान सिंह एवं नेपानगर विधानसभा उपचुनाव हेतु सुश्री मंजू राजेन्द्र दादू को प्रत्याशी घोषित किया है।

Previous
Next

© 2012 Rajkaaj News, All Rights Reserved || Developed by Workholics Info Corp

Total Visiter:26567796

Todays Visiter:2889