20-Apr-2024

 राजकाज न्यूज़ अब आपके मोबाइल फोन पर भी.    डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लीक करें

दुनिया की ऐसी 7 खतरनाक जगहें, जहां रहना मुमकिन नहीं

Previous
Next
हम सब लोग ऐसे शहर में रहना पसंद करते है जो सुरक्षित हो। जहां सब सुख सुविधाएं मिले और वातावरण भी अच्छा हो, लेकिन दुनिया में ऐसी भी कुछ जगहें हैं,जहां पर इंसान के जीवन के लिए बहुत अधिक खतरा है। इन जगहों पर अगर कोई मनुष्य जाए तो उसके बचकर वापस आने की संभावना बहुत कम ही रहती है।
 
1.खूनी पोखर (जापान)
 
जापान की इस झील में लोहे और नमक की मात्रा काफी ज्यादा है, जिससे इसका पानी लाल रंग का दिखाई देता है। इसमें तैरना मना है क्योंकि झील के पानी का  तापमान सामान्य से बहुत अधिक है।
 
2. माउंट मेरापी वोल्केनो (जावा और इंडोनेशिया)
 
 यह इंडोनेशिया का एक ज्वालामुखी है। बिना विस्फोट के यहां पर बहुत मात्रा में धुंआ निकलता रहता है। अगर इस ज्वालामुखी ने कभी अचानक बड़ा रूप धारण कर लिया तो भारी तबाही मचा देगा।
 
3.राम्री द्वीप(बर्मा)
 
इस द्वीप का नाम गिनीज ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में इसलिए दर्ज किया क्योंकि यहां पर  खतरनाक मगरमच्छ बहुत मात्रा में पाए जाते है। जहरीलें सांपों औप कीडे मकौडों की यहां भरमार है।
 
4. मियाकेजीमा इजू आइलैंड(जापान)
 
 जपान के इस आइलैंड पर ओयामा ज्वालामुखी फूटता रहता है। इस आइलैंड पर जिन्दा रहने के लिए हमेशा गैस मास्क लगा के रखना पड़ता है  क्योकि यहां के वातावरण में ज़हरीली गैसों कि मात्रा सामान्य से बहुत इतने ज्यादा स्तर तक पहुच गयी है कि लोग यहां स्वच्छ सांस भी नहीं ले सकता है। लोगों को हमेशा गैस मास्क लगा के रखना पड़ता है।
 
5. स्नेक आइलैंड(ब्राजील) 
 
यहां पर गोल्डन लांसहेड नाम की किस्म के सांप पाएं जाते हैं। इनकी संख्या इतनी ज्यादा है कि हर एक वर्ग मीटर में पांच सांप रहते है। इस सांप के काटने से आदमी 10 से 15 मिनट के अंदर मर जाता है। ब्राजील की नेवी ने लोगों के यहां जाने पर प्रतिबंध लगा रखा है।
 
6. रॉयल पाथ(स्पेन)
 
स्पेन के  रॉयल पाथ को लोगों के लिए बंद कर दिया गया है। यह खतरनाक रास्ता 300 से 900 फीट की उंचाई पर है और इसकी लंबाई 1.8 मीटर है और चौड़ाई केवल 3 फीट है। यहां कुछ लोगों के गिरकर मरने की खबरें अक्सर आती रहती है।
 
7.ओकफेनोकी दलदल – जॉर्जिया
 
यह जगह एक पांस नाम की परभक्षी घास पाई जाती है। यहां  पर जहरीले मच्छर, कीड़े मकोड़े, सांप और हजारों मगरमच्छों का आतंक है। ये इंसानों के लिए बेहद खतरनाक हैं।

Previous
Next

© 2012 Rajkaaj News, All Rights Reserved || Developed by Workholics Info Corp

Total Visiter:26566639

Todays Visiter:1732