26-Apr-2024

 राजकाज न्यूज़ अब आपके मोबाइल फोन पर भी.    डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लीक करें

4 कर्मचारी संघों का आंदोलन तीन माह के लिये स्थगित

Previous
Next

मंत्रालय पर हुई कर्मचारियों की सभा
मुख्यमंत्री से हुई चर्चा एवं मांगों पर बनी सहमति का दिया ब्यौरा
तीन माह में मांगें पूरी नही हुई तो फिर होगा आंदोलन का शंखनाद
एकता दिखाने के लिये कर्मचारियों का अाभार व्यक्त किया
मंत्रालय, सतपुडा एवं विंध्याचल के कर्मचारी बडी संख्या में हुए एकत्र

मध्यप्रदेश राज्य मंत्रालय पर आज कर्मचारियों की एक बडी सभा का आयोजन किया गया, जिसमें आंदोलन में एकजूटता दिखाने एवं सक्रिय भूमिका निभाने हेतु कर्मचारियों एवं अधिकारियों का आभार व्यक्त किया गया। कर्मचारी नेताओं ने सभा में कर्मचारियों एवं अधिकारियों को मुख्यमंत्री से हुई चर्चा एवं मांगों पर बनी सहमति की जानकारी दी तथा कहा कि अभी हमने तीन माह के लिये आंदोलन स्थगित किया है।

यदि इस अवधि में मांगों की पूर्तिै नही की गई तो फिर चारों संगठन के पदाधिकारियों की बैठक आयोजित कर आंदोलन की आगामी रणनीति बनाई जायेंगी। कर्मचारियों की सभा को कर्मचारी नेता सुधीर नायक, सुभाष वर्मा, लक्ष्मीनारायण शर्मा, मनोज बाजपेयी, विजय रघुवंषी, राजकुमार पटेल,अनिल तिवारी, आलोक वर्मा प्रदीप सेन, सतीश शर्मा आदि ने संबोधित किया। सभा में मंत्रालय सतपुडा एवं विंध्याचल भवन के अधिकारी कर्मचारी बडी संख्या में उपस्थित हुए।

Previous
Next

© 2012 Rajkaaj News, All Rights Reserved || Developed by Workholics Info Corp

Total Visiter:26613121

Todays Visiter:7220