Publish Date:03-Mar-2017 19:28:59
राजकाज न्यूज, भोपाल
राज्य शासन ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के 3 अधिकारी के नयी पद-स्थापना आदेश जारी किया है। अन्य आदेश में गृह विभाग ने एक आईपीएस अधिकारी की पदस्थापना का आदेश जारी किया है।
इसमें अजय सिंह गंगवार उप सचिव सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम को सचिव माध्यमिक शिक्षा मण्डल बनाया है। धनंजय सिंह भदौरिया सचिव माध्यमिक शिक्षा मण्डल को उप सचिव सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम का दायित्व सौंपा है। श्रीमती उर्मिला सुरेन्द्र शुक्ला उप सचिव अनुसूचित जनजाति कल्याण को उप सचिव राजस्व के पद पर पदस्थ किया गया है।