Publish Date:31-Aug-2018 18:29:00
राजकाज न्यूज, भोपाल
राज्य शासन ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के 1987 बैच के दो अधिकारियों को मुख्य सचिव वेतनमान में पदोन्नत करने के आदेश जारी किये हैं। आई ए एस के मुख्य सचिव वेतनमान के दो अफसर केन्द्र में पदस्थ श्रीमती अरूणा शर्मा एवं बी आर नायडू सेवानिवृत्त हुए हैं। इन पदो पदों पर श्रीमती गौरी सिंह एवं एम. मोहन राव को पदोन्नत किया गया हैं। सामान्य प्रशासन विभाग ने अवकाश पर चल रहे ए पी श्रीवास्तव को प्रशासन अकादमी में पदस्थ करने के आदेश भी जारी किये है। एक अन्य आदेश में नीरज मण्डलोई को अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।