मिस्र में सड़क दुर्घटना में 16 लोगों की मौत
Publish Date:07-Sep-2016 23:04:52
काहिरा, भाषा। मिस्र के दक्षिण-पश्चिम इलाके में एक छोटी बस और अन्य वाहन की टक्कर से बस में सवार कम से कम 16 लोगों की मौत हो गयी। अधिकारियों ने बताया कि यह दुर्घटना कल न्यू वैली प्रांत के अल-फराफ्रा-अल-वहात बहारिया रोड में हुयी। पिछले माह यहां एक अन्य दुर्घटना में कम से कम 12 लोगों की मौत हो गयी थी। इससे पहले दकाहलिया प्रांत में बस का टायर फटने से हुयी एक अन्य दुर्घटना में 22 लोगों की मौत हो गयी थी।
उल्लेखनीय है कि खराब सड़कों और लोगों के लापरवाही से वाहन चलाने के कारण मिस्र में इस प्रकार की बहुत दुर्घटनायें होती है। डब्ल्यूएचओ ने दुर्घटना के मामले में मिस्र को भारत, चीन और अमेरिका के बाद दसवां सबसे ज्यादा दुर्घटना वाला देश कहा है।