20-Apr-2024

 राजकाज न्यूज़ अब आपके मोबाइल फोन पर भी.    डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लीक करें

निकायों में भारी जीत विकास कार्यो को आशीर्वाद और कांग्रेस के दुष्प्रचार को तगड़ा झटका- नंदकुमार

Previous
Next

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री नंदकुमारसिंह चौहान और संगठन महामंत्री सुहास भगत ने अमरकंटक, हरदा और मांडू नगर निकाय में भारतीय जनता पार्टी को मिली भारी जीत के लिए पार्टी के कार्यकर्ताओं और जनता को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि हरदा में 35 में से 30 वार्ड, माण्डव में 15 में से 11 वार्ड और अमरकंटक में 15 में से 11 वार्ड के साथ साथ तीनों ही स्थानों पर भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जिताकर जनता ने भारतीय जनता पार्टी के विकास कार्यो को भरपूर आशीर्वाद दिया है। यह जीत कांग्रेस के उस दुष्प्रचार को भी तगड़ा झटका है जिसमें वह विमुद्रीकरण को लेकर और अन्य विषयों को लेकर देश भर में वातावरण खराब करने का प्रयास कर रही है। नगरीय निकायों के इन चुनाव परिणामों के बाद भी यदि कांग्रेस में थोड़ी बहुत नैतिकता बची हो तो उसे अपने कार्यकलापों पर आत्ममंथन जरूर करना चाहिए।

नेताद्वय ने कहा है कि मध्यप्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार के प्रति जनता के बढ़ते विश्वास और पार्टी के कार्यकर्ताओं के कठोर परिश्रम का ही प्रतिफल है कि हम निरंतर एक के बाद दूसरा चुनाव जीत रहे हैं। चाहे वह विधानसभा व लोकसभा हो अथवा नगर निकाय। मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान के नेतृत्व में मध्यप्रदेश निरंतर चहुंमुखी विकास की ओर अग्रसर है इन चुनावों में जनता ने भारतीय जनता पार्टी के प्रति जो विश्वास व्यक्त किया है, पार्टी के नेता और कार्यकर्ता इस विश्वास पर खरे उतरेंगे। भारतीय जनता पार्टी सदैव विकास का मुद्दा लेकर चुनाव मैदान में जाती है और जनता उसकी कथनी और करनी में एकरूपता पाती है। उसी के परिणामस्वरुप यह सकारात्मक नतीजे चुनाव में सामने आते हैं।

इस शानदार विजय पर प्रदेश उपाध्यक्ष अरविन्द सिंह भदौरिया, विनोद गोटिया, श्रीमति रंजना बघेल, सुश्री उषा ठाकुर, रामलाल रौतेल, प्रदीप लारिया, सुदर्शन गुप्ता, रामेश्वर शर्मा, विजेश लुणावत, जीतू जिराती, प्रदेश महामंत्री अजयप्रताप सिंह, बंशीलाल गुर्जर, मनोहर उंटवाल, विष्णुदत्त शर्मा, प्रदेश मंत्री श्रीमति संपतियां उइके, बृजेन्द्रप्रताप सिंह, श्रीमति कृष्णा गौर, कन्हईराम रघुवंशी, बुद्धसेन पटेल, सरतेन्दु तिवारी, रघुनाथ भाटी, पंकज जोशी, सुश्री कविता पाटीदार, ऋषिसिंह लोधी, प्रदेश कोषाध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल, प्रदेश कार्यालय मंत्री सत्येन्द्र भूषण सिंह, राजेन्द्र सिंह राजपूत, प्रदेश मीडिया प्रभारी लोकेन्द्र पाराशर, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी संजय गोविन्द खोचे, उदय अग्रवाल, सर्वेश तिवारी, मुख्य प्रदेश प्रवक्ता डॉ. दीपक विजयवर्गीय, प्रदेश प्रवक्ता व सांसद आलोक संजर, प्रो. चिंतामणि मालवीय, प्रदेश प्रवक्ता नागरसिंह चैहान, सुश्री राजो मालवीय, हिदायतुल्लाह शेख, राहुल कोठारी, उमेश शर्मा, राजपाल सिंह सिसोदिया एवं रजनीश अग्रवाल ने बधाई दी है।

कांग्रेस के दुष्प्रचार पर करारा तमाचा है भाजपा की निरंतर हो रही जीत - डॉ. नरोत्तम मिश्रा

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और मध्यप्रदेश शासन के जनसंपर्क और जल संसाधन मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने अमरकंटक, हरदा और मांडव नगर निकायों में भाजपा को मिली भारी जीत के लिए पार्टी के कार्यकर्ताओं की मेहनत और मध्यप्रदेश सरकार के मुखिया श्री शिवराजसिंह चैहान के व्यक्तित्व को श्रेय देते हुए कहा है कि यह जीत कांग्रेस के उस दुष्प्रचार के चेहरे पर करारा तमाचा है जो गाहे-बगाहे सरकार के कामकाज पर कुतर्क करती रहती है।

                डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने कहा है कि आज देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने आतंकवाद, भ्रष्टाचार और कालाधन जैसी बीमारियों को जड़ से मिटाने के लिए नोट बदली का जो साहसिक निर्णय लिया वह इतिहास में स्वर्ण अक्षरों से लिखा जाएगा। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के निर्णय के बाद जिन लोगों ने अपनी राजनीतिक और सामाजिक मर्यादाएं तोड़कर सरकार और प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के विरुद्ध जिस प्रकार की अभद्र टिप्पणियां की, उनकी टिप्पणियों का कारण जनता ने ठीक से समझा है। डॉ मिश्रा का कहना है कि विमुद्रीकरण पर बवाल वही लोग कर रहे हैं जिनकी कालाधन, आतंकवाद और भ्रष्टाचार करने वालों से सहानुभूति है। विशेष रूप से देश का युवा आज व्यापक रुप से शिक्षित हुआ है और वह कांग्रेस जैसे घटिया जुमलों में फंसने वाला नहीं है। एक और कांग्रेस विमुद्रीकरण के विरोध का ढोल पीटते हुए कहती है कि देश के आम आदमी को इससे बहुत पीड़ा हुई है वहीं दूसरी ओर वही आम आदमी चुनाव में कांग्रेस को नाकों चने चबा रहा है। कांग्रेस का दुर्भाग्य है कि एक घराने की गुलामी में अपना संपूर्ण अस्तित्व समाप्त करने के कगार पर पहुंच गई है। इस गुलामी से निजात पाने अब कांग्रेस के किसी नेता के भीतर पुरुषार्थ दिखाई नहीं देता।

                डॉ मिश्रा ने कांग्रेस से जानना चाहा है कि जब लगभग सभी उप चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को देशव्यापी विजय प्राप्त हो रही है तब भी कांग्रेस अपने गिरेबां में न झांकते हुए भारतीय जनता पार्टी को कोसती रहती है। क्या इसका अर्थ यह नहीं निकलता कि उसका लोकतंत्र से विश्वास उठ गया है और वह भाजपा की आलोचना कर देश की जनता का अपमान कर रही है। जनादेश का मजाक उड़ा रही है। उन्होंने कहा कि पिछले दिनों देश में और विशेषकर मध्यप्रदेश में विमुद्रीकरण के तुरंत बाद शहडोल और नेपानगर में लोकसभा तथा विधानसभा को जनता ने भाजपा प्रतिनिधि के रूप में प्रतिनिधि दिया। यह साबित करता है देश की जनता के भीतर भ्रष्टाचार और आतंकवाद की समाप्ति के लिए एक दृढ़ संकल्प है, जिसे कांग्रेस अपनी भ्रष्ट नजरों से नहीं देख पाती। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में पिछले वर्षों में श्री शिवराजसिंह चैहान जैसे संवेदनशील और समाज सरोकारी मुख्यमंत्री ने गांव गांव मोहल्ले मोहल्ले तक जाकर जन-जन की पीड़ा को करीब से समझा है और उसके निराकरण के लिए दिन रात एक किए हैं। उन्होंने एक भी दिन बेकार बैठ कर सत्ता का सुख नहीं भोग। ऐसे कर्मयोगी के कारण आज मध्यप्रदेश में भारतीय जनता पार्टी के प्रति आदर और विश्वास का वातावरण बना है। जिसके परिणाम चुनाव में हमें निरंतर देखने को मिल रहे हैं। उन्होंने प्रदेशवासियों को विकास के लिए वोट देने के लिए बधाइयां दी है। साथ ही विश्वास दिलाया है कि विकास की यात्रा अब और तेज गति से आगे बढ़ेगी। उन्होंने पार्टी प्रदेश अध्यक्ष श्री नंदकुमारसिंह चैहान और सभी कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम के लिए भी साधुवाद प्रेषित किया है।


निकायों में जीत शिवराज सरकार की नगरों के

विकासवादी सोच का परिणाम - माया सिंह

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी की वरिष्ठ नेत्री एवं मध्यप्रदेश शासन की नगरीय प्रशासन मंत्री श्रीमती माया सिंह ने अमरकंटक, हरदा और माण्डव नगरीय निकायों में भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक जीत के लिए कार्यकर्ताओं की मेहनत एवं मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान के नगरों के विकासवादी सोच का परिणाम बताया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान मध्यप्रदेश के नगरीय निकायों के विकास को लेकर दिन रात विशेष काम किए है। उनकी सोच का ही परिणाम है कि आज मध्यप्रदेश में नगरों के विकास कार्यो को गति देने के लिए नगरोदय अभियान चलाया जा रहा है। केन्द्र सरकार द्वारा मध्यप्रदेश के शहरों को स्मार्ट सिटी में शामिल किया जाना मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चैहान के अथक प्रयासों एवं जागरूकता का परिणाम है। साथ ही स्वच्छ भारत अभियान को लेकर मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान के नेतृत्व में प्रदेश में विशेष काम एवं अभियान चलाए जा रहे है।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने समय समय पर नगरों के विकास के लिए कार्ययोजनाओं को मूर्तरूप दिया है। मध्यप्रदेश का हर नगर विकास की ओर अग्रसर हुआ है। नगर पंचायत, नगरपालिका एवं नगर निगमों में विशेष काम हुए है। हाल ही में संपन्न हुए नगरीय निकायों के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक जीत भाजपा सरकार द्वारा नगर विकास की प्रतिबद्धता पर जनता के विश्वास को व्यक्त करता है। साथ ही कांग्रेस के कुप्रचार को करारा जवाब भी दर्शाता है। उन्होंने प्रदेशवासियों को भारतीय जनता पार्टी पर विश्वास व्यक्त करने के लिए बधाईयां दी है। साथ ही विश्वास दिलाया है कि नगरो के विकास के लिए मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चैहान और भारतीय जनता पार्टी सरकार की विकास यात्रा आगे बढ़ेगी। 

Previous
Next

© 2012 Rajkaaj News, All Rights Reserved || Developed by Workholics Info Corp

Total Visiter:26570995

Todays Visiter:6088