23-Apr-2024

 राजकाज न्यूज़ अब आपके मोबाइल फोन पर भी.    डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लीक करें

मुख्यमंत्री चौहान की समर्पित सेवा के 11 वर्ष दीपोत्सव के रूप में मनाया जायेगा

Previous
Next

29 नवम्बर को विकास, सेवा समर्पण के ग्यारह वर्ष

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष, सांसद श्री नंदकुमार सिंह चौहान ने मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान के 11 वर्ष के सफल कार्यकाल पर प्रदेश की जनता को बधाई देते हुए कहा कि श्री शिवराजसिंह चौहान ने 11 वर्ष मुख्यमंत्री के रूप में न होकर जनसेवक के रूप में पूरे किए है। 11 वर्ष का कार्यकाल जनसेवा एवं जनकल्याण के 11 वर्ष है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने 30 नवम्बर से एक पखवाड़े तक प्रदेश में हितग्राही सम्मेलन, आयोजित कर व्यक्तिमूलक, परिवारमूलक योजनाओं के लाभार्थियों से जीवन्त संवाद बनाने के लिए हितग्राही सम्मेलनों की श्रृंखला आयोजित की है। इससे प्रदेश में उत्पादकता की उभरती तस्वीर जनता के सामने आयेगी।

प्रदेश के 756 मंडलों में होगा दीपोत्सव का आयोजन

भारतीय जनता पार्टी 29 नवम्बर को प्रदेश सभी संगठनात्मक 56 जिलों के 756 मंडलों से लेकर प्रदेश के 62926 मतदान केंद्रों तक मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के निरन्तर सेवा और समर्पण के ग्यारह वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में घर-घर दीपोत्सव आयोजित होंगे। हितग्राही सम्मेलन आयोजित कर प्रदेश की जनता और खुशहाली के बीच कार्यकर्ता सेतु बनेंगे। युवा मोर्चा और महिला मोर्चा पार्टी द्वारा 30 नवम्बर से 15 सितम्बर तक नगर में वार्ड और ग्रामीण अंचल में मंडल, नगर केंद्र और मतदान केंद्र तक आयोजित हितग्राही सम्मेलन के आयोजन में जुटेंगी। भोपाल नगर में 29 नवम्बर को संध्या समय युवा मोर्चा द्वारा भवानी चौक सोमवारा पर दीपोत्सव का सुरूचिपूर्ण आयोजन किया जायेगा जिसमें मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान, प्रदेश अध्यक्ष श्री नंदकुमारसिंह चौहान, प्रदेश, जिला पदाधिकारी, मोर्चा अध्यक्ष पदाधिकारी, कार्यकर्ता उपस्थित रहेगे। इस अवसर पर रंगारंग आतिशबाजी की जायेगी।

नंदकुमारसिंह चौहान ने बताया कि प्रदेश ने हर क्षेत्र में सफलता पायी है। ऊर्जा के क्षेत्र में क्रांति हुई है जिसका नतीजा गांवों में 24 घंटे बिजली की नियमित पूर्ति के रूप में सामने हैं। श्री शिवराजसिंह चैहान की दूरदर्शिता से प्रदेश में खेती लाभ का धंधा बन चुकी है।  प्रदेश में युवा शक्ति की ऊर्जा को रचनात्मक दिशा देने के लिए कौशल केंद्र खोलकर उन्हें हुनर सिखाया जा रहा है। प्रदेश के बैगा आदिवासी छात्र अखिल भारतीय स्पर्धा में सम्मानजनक स्थान पा रहे हैं। प्रदेश की आबादी का 65 प्रतिशत भाग युवा हैं। युवा शक्ति के लिए स्वरोजगार उद्यमिता के द्वार खोल दिये गये हैं। उन्हें पूंजी के लिये कर्ज की व्यवस्था की गई है। बैंकों से कर्ज लेने पर सरकार गारन्टी दे रही है। प्रदेश में महिला सशक्तिकरण की दिशा में जितना काम हुआ है, उतना अन्यत्र नहीं हुआ है। स्थानीय निकायों में महिला भागदारी 50 से 54 पहुंच गई है।

Previous
Next

© 2012 Rajkaaj News, All Rights Reserved || Developed by Workholics Info Corp

Total Visiter:26588139

Todays Visiter:3383