19-Apr-2024

 राजकाज न्यूज़ अब आपके मोबाइल फोन पर भी.    डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लीक करें

महिलाओं की चिकित्सा के लिए विशेष शिविर लगायेगी सरकार- शिवराजसिंह चौहान

Previous
Next

दिल्ली में 17 को विशेषज्ञ चिकित्सकों से मिलेंगे मुख्यमंत्री
महिला मोर्चा ने किया मुख्यमंत्री का अभिनंदन

भोपाल। मातृभूमि के सम्मान और उत्थान के लिए योजनाएं अमल में लाने वाले मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने आज एक महत्वपूर्ण घोषणा की। उन्होंने कहा कि प्रदेश भर में महिलाओं से संबंधित बीमारियों की जांच और उपचार के लिए विशेष शिविर लगायेंगे। इस संबंध में वे 17 दिसंबर को दिल्ली में विशेषज्ञ चिकित्सकों के साथ बैठक करेंगे। मुख्यमंत्री आज यहां भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा द्वारा आयोजित अभिनंदन समारोह में बोल रहे थे। महिला मोर्चा ने सुशाासन एवं जनकल्याण के 11 वर्ष पूर्व होने पर शिवराजसिंह का अभिनंदन किया था। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि महिलाओं का धैर्य धरती से भी अधिक होता है, इसलिए वे तमाम प्रकार के शारीरिक कष्ट सहती रहती है, किसी से कहती नहीं है। मुझे लगता है कि सरकार को अपनी ओर से पहल करके उनकी संपूर्ण चिकित्सीय जांच करानी चाहिए। इसके लिए सरकार ने विशेष शिविरों की व्यापक योजना बनाई है। महिलाओं की छोटी बीमारी किसी बड़ी विपत्ति का कारण नहीं बनें। हमारा यह प्रयास होगा।

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि जहां नारी शक्ति की पूजा होती है। वहीं भगवान का निवास होता है। देश में महिला सशक्तिकरण की अग्रणी भूमिका का निर्वाह करने वाली भारतीय जनता पार्टी एकमात्र राजनीतिक दल है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी में महिला नेतृत्व ने सभी को अपने कार्य और प्रतिभा से चमत्कृत किया है। राजमाता सिंधिया राजमाता से लोकमाता अपनी सक्रिय सेवा और रचनात्मक भूमिका के कारण बनी थीं। विदेश मंत्री श्रीमती सुषमा स्वराज ने अपनी प्रतिभा से अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर विशेष मुकाम बनाया है। आने वाले दिनों में महिला सेल्फ-हेल्प ग्रूप का एक बड़ा सम्मेलन प्रदेश में आयोजित कर दो लाख महिलाओं को आमंत्रित किया जायेगा और उन्हें लाभ की योजनाओं से जोड़ने का प्रयास होगा। उन्होंने महिला मोर्चा की बहनों से आग्रह किया कि वह आत्मविश्वास के साथ समाज में सक्रिय हों। जन-जन को पार्टी से जोड़े और सेवा के उपक्रम में आगे बढ़ें, मध्यप्रदेश सरकार और मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चैहान बहनों की आकांक्षाओं पर हमेशा खरे उतरने का प्रयास करेगा।

पार्टी में पद और टिकट परिक्रमा से नहीं, पराक्रम और कार्य कुशलता के आधार पर मिलते हैं- चौहान

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष, सांसद नंदकुमार सिंह चौहान ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने महिला मोर्चा का गठन कर समाज के आधे वर्ग में प्रवेश किया है और मोर्चा ने इन वर्षों में अच्छी भूमिका अदा की है। उन्होंने बहनों को भरोसा दिलाया कि वे उन्हें सौपा गया उत्तरदायित्व संगठन का पुनीत प्रसाद समझकर अपनी भूमिका का निर्वाह करें। भारतीय जनता पार्टी एक केडरबेस दल है। जहां कार्यकर्ताओं के कार्य उसके सक्रियता, विचारनिष्ठा का सम्मान और मूल्यांकन होता है। उन्होंने कहा कि जनता की सेवा के लिए पद की आवश्यकता नहीं होती। आवश्यकता होती है सेवा की तत्परता और सक्रियता की। सामाजिक जीवन में सक्रिय होकर महिला बहनें अपना नेतृत्व का निखार करेंगी। सेवा से उनकी लोकप्रियता और स्वीकार्यता बढ़ेगी।

Previous
Next

© 2012 Rajkaaj News, All Rights Reserved || Developed by Workholics Info Corp

Total Visiter:26557818

Todays Visiter:1547