Publish Date:20-Jan-2017 22:51:22
डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार (20 जनवरी) को संयुक्त राज्य अमेरिका के 45वें राष्ट्रपति के तौर पर शपथ ली। उन्होंने दो बार राष्ट्रपति रहे बराक ओबामा की जगह कार्यभार ग्रहण किया। यूएस कैपिटल में ट्रंप परंपरा के अनुसार ऐतिहासिक लिंकन बाइबिल पर हाथ रखकर शपथ ली। उन्होंने अपनी मां की बाइबिल का भी प्रयोग किया रिपोर्ट्स के अनुसार, ट्रंप ने उद्घाटन भाषण खुद लिखा है। उप राष्ट्रपति माइकल पेंस ‘द रीगन फैमिली बाइबल’ का इस्तेमाल किया। ट्रंप ने पद संभालने से पहले अपनी चुनावी जीत और एक ‘महान’ मंत्रिमंडल का चयन करने पर गर्व जताया था, फिर से राष्ट्रपति बनने का दावा किया और अस्थिर पश्चिम एशिया में शांति स्थापित करने के लिए अपने दामाद की क्षमताओं पर भरोसा जताया था।
70 साल के डोनाल्ड ट्रंप अमेरिकी इतिहास में सबसे ज्यादा उम्र में राष्ट्रपति बनने वाले शख्स हैं। ट्रंप ने जिंदगी में तंबाकू को हाथ तक नहीं लगाया है। वह शराब भी नहीं पीते। डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार (19 जनवरी) को अपनी कैबिनेट को अंतिम रूप दिया। ट्रंप की कैबिनेट में जो लोग हैं उनकी संपत्ति को मिला दिया जाए तो यह दुनिया के 39 गरीब देशों की जीडीपी से ज्यादा बैठेगी।
चीफ जस्टिस जॉन रॉबर्ट्स ने ट्रंप को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। उन्होंने बराक ओबामा की जगह ली, जो लगातार दो कार्यकाल से राष्ट्रपति रहे हैं। यूएस कैपिटल की परंपरा के अनुसार ट्रंप ने ऐतिहासिक लिंकन बाइबिल पर हाथ रखकर शपथ ली। उन्होंने अपनी मां की बाइबिल का भी प्रयोग किया। उप राष्ट्रपति माइकल पेंस ने ‘द रीगन फैमिली बाइबल’ का इस्तेमाल किया। साभार- जनसत्ता