20-Apr-2024

 राजकाज न्यूज़ अब आपके मोबाइल फोन पर भी.    डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लीक करें

विकास में निरंतरता के लिए भाजपा को समर्थन देकर ज्ञान सिंह को विजयी बनायें- शिवराज सिंह

Previous
Next

शहडोल। शहडोल संसदीय क्षेत्र के जैतपुर में आयोजित विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि गत 50 वर्षों में शहडोल आदिवासी अंचल विकास की दौड़ में पिछड़ा। पिछले 11 वर्षों में इस अंचल में विश्वविद्यालय से लेकर इंजीनियरिंग कालेज, मेडिकल कालेज एवं महाविद्यालय खोले गये। शहडोल संभाग बनाया गया, इसके अंतर्गत शहडोल, अनूपपुर, उमरिया जिले संवरे। सड़कों का जाल बिछा और सिंचाई सुविधाओं में इजाफा हुआ। विकास की निरंतरता बनाये रखने के लिए भारतीय जनता पार्टी की जीत, श्री ज्ञान सिंह का निर्वाचित होना समय की मांग है। अपना समर्थन देकर श्री ज्ञान सिंह को विजयी बनायें। कांगे्रस का काम तो अब पग-पग पर विकास के काम में रोढ़ा अटकाना रह गया है। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि प्रदेश में कोई भूखा न रहे, इसलिए गरीबों को 1 रू. किलो में गेहूं, चावल और नमक देकर खाद्य सुरक्षा मजबूत की गयी। प्रदेश की साढ़े पांच करोड़ जनता को इसका लाभ मिल रहा है। कांगे्रस ने कभी गरीब आदिवासी, अनुसूचित जाति की चिंता नहीं की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि 2022 तक प्रदेश में कोई आवासहीन नहीं रहेगा। सबको अपने घर के स्वामित्व का गौरव मिलेगा। मध्यप्रदेश में जो आवासहीन सरकारी भूखंड पर रहता है, उसे भूखंड का पट्टा देकर मालिक बनाया जायेगा। एक लाख पट्टों का वितरण किया जा चुका है, यह प्रदेश व्यापी अभियान है। घर बनानें के लिए 1 लाख 20 हजार रू. की मदद और शौचालय के लिए 8 हजार रू. भी दिये जायेंगे। रोटी, कपड़ा और मकान इंसान की बुनियादी आवश्यकता है, इसे पूरा करना हमारी प्रतिबद्धता है। विकास जो दुनिया में नहीं हुआ वह मध्यप्रदेश में हकीकत बनाकर जनता के चहरे पर मुस्कान देखना और अपना स्वर्णिम मध्यप्रदेश बनाना हमारी लालसा है। यह जन सहयोग से ही संभव होगा। श्री ज्ञान सिंह की जीत हमारे संकल्प को आसान बनायेगी। क्योंकि भाजपा प्रत्याशी श्री ज्ञान सिंह मध्यप्रदेश सरकार और केन्द्र से मुंह मांगी मुराद पूरी करनें का माद्दा रखते है। राजा-महाराजा सिर्फ जनता का भावनात्मक दोहन करते है। उनका गरीबों के विकास, गरीब की समृद्धि और खुशहाली से कभी सरोकार नहीं रहा। कांगे्रस ने जितना काम 50 वर्षों में नहीं किया, उससे 10 गुना काम भाजपा सरकार ने एक दशक में कर दिखाया है।

शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि देश में खेती से लोग पलायन करने लगे थे। मध्यप्रदेश में भाजपा सरकार ने किसानों को जीरों प्रतिशत ब्याज पर कर्ज देकर उसकी खुशहाली का मार्ग प्रशस्त किया। सरकार ने खाद-बीज के लिए कर्ज पर दस प्रतिशत की छूट देकर खेती को लाभ का धंधा बनानें का संकल्प लिया है। एक लाख रू. कर्ज लेने पर किसान 90 हजार रू. का भुगतान कर कर्ज मुक्त हो रहा है। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना आरंभ करके किसान के जोखिम में राज्य और केन्द्र सरकार को सहभागी बनाकर सुरक्षा कवच दिया है। हर खेत को पानी और हर हाथ को काम हमारी प्रतिबद्धता है।            

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि उन्हें गांव-खेड़ों, शहर-नगरों के बच्चें-बच्चियों की आंखों में देश का भविष्य दिखाई देता है। हर छात्र-छात्रा को अध्ययन की सुविधा मिले। गरीबी शिक्षा प्राप्त करनें मंे बाधा न बनें। इसलिए छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पाठ्य पुस्तकें, गणवेश देने की व्यवस्था की गयी है। दूर गांव में पढ़ने जाने वाले बच्चों को साईकिल, मेधावी छात्रों को छात्रवृत्ति, उच्च अध्ययन के लिए कोचिंग और शुल्क की व्यवस्था सरकार ने की है। अच्छे नंबरों से पास होने वाले छात्रों को लैपटाप, स्मार्ट-फोन देने की व्यवस्था की गयी है। गरीब छात्र, अनुसूचित जाति, जनजाति के छात्रों को मेडिकल, इंजीनियरिंग पढ़ाई के लिए सरकारी सहायता का बंदोवस्त किया है। इससे ये छात्र अपना भविष्य बनानें के साथ प्रदेश और देश का नाम रोशन करेंगे एवं परिवार की समृद्धि बढ़ायेंगे। मुख्यमंत्री ने पुष्पराजगढ़ के मनौरा, बड़वारा के गणेशपुर में भी चुनावी जनसभा को संबोधित किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उपचार और दवा के अभाव में कोई व्यक्ति परेशान न हो यह हमारा संकल्प है। सरकारी अस्पतालों में मुफ्त दवा मिल रही है। जांचे निःशुल्क करने की व्यवस्था की गयी है। उन्होनें कहा कि गंभीर रोगों के उपचार के लिए दो लाख रू. तक की व्यवस्था कलेक्टर करेंगे और जिले में ही आवंटन हो जायेगा। इसके साथ ही प्रदेश में मुख्यमंत्री चिकित्सा विवेकाधिकार निधि 2 करोड़ रू. से बढ़ा दी गयी है। कोई भी व्यक्ति प्रदेश में बिना समुचित उपचार के नहीं रहेगा। उन्होनें कहा कि गरीब परिवार की महिलाओं को चूल्हा फूंकने और धुआं से मुक्ति दिलाने के लिए उज्जवला योजना में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देशभर में 5 करोड़ गैस चूल्हें रसोई गैस की व्यवस्था की है। कोई भी गरीब परिवार की महिला इससे वंचित नहीं रहेगी। इससे जहां सेहत सुधरेगी, देश का पर्यावरण भी प्रदूषण मुक्त होगा।

शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि ईमानदारी से कमाई गई राशि के नोट बदले जायेंगे। किसान को मंडियों में कोई परेशानी न हो इसके लिए बंदोवस्त किया जा रहा है। उन्होनें कहा कि परेशानी सिर्फ उन लोगों को होगी, जिनके पास बेईमानी से कमाया गया नोटों का अंबार है, जिसे बड़े नोट बंद होने से परेशानी हुई है। नोटों पर किये गये मास्टर स्ट्रोक कालेधन के लिए मौत का फरमान साबित हुआ है। उन्होनें कहा कि उपचुनाव में श्री ज्ञान सिंह की विजय प्रदेश में भाजपा सरकार और केन्द्र में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के हाथ मजबूत करेगी।

वोट क्लब में प्रदेश प्रभारी डा. विनय सहस्रबुद्धे ने जेटस्की सर्विसेस का शुभारंभ किया

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, प्रदेश संगठन प्रभारी एवं सांसद डा. विनय सहस्रबुद्धे ने आज वोट क्लब में जेटस्की सर्विसेस का शुभारंभ किया। इस अवसर पर पर्यटन विकास निगम अध्यक्ष श्री तपन भौमिक, मध्यप्रदेश स्टेट सिविल सप्लाईज कार्पोरेशन लिमिटेड के अध्यक्ष डा. हितेश वाजपेयी एवं बाल आयोग के अध्यक्ष श्री डा. राघवेन्द्र शर्मा उपस्थित थे।

डा. विनय सहस्रबुद्धे ने जेटस्की सर्विसेस का शुभारम्भ करते हुए कहा कि देश का हृदय स्थल मध्यप्रदेश पर्यटन के क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है। भोपाल में जेटस्की का शुभारंभ पर्यटन प्रेमियों को ओर आकर्षित करेगा। उन्होनें कहा कि मध्यप्रदेश में पर्यटन के विभिन्न आयामों की अनेक संभावनाएं है। झीलों की नगरी भोपाल में उन्हीं संभावनाओं में से एक पर्यटन डेस्टिनेशन के रूप में जेटस्की का शुभारंभ है।

डा. हितेष वाजपेयी ने कहा कि पर्यटन नगरी भोपाल में पर्यटकों के लिए जेटस्की का शुभारंभ एक सराहनीय पहल है, इसके लिए संस्था के प्रबंधक डा. संदीप मावा बधाई के पात्र है। युवाओं के लिए रोमांचकारी पर्यटन में एक ओर नाम जेटस्की के रूप में जुड़ गया है। कार्यक्रम को श्री तपन भौमिक एवं बाल आयोग के अध्यक्ष श्री डा. राघवेन्द्र शर्मा ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया

संस्था के प्रबंधक, भारत का स्वर्ग कहे जाने वाले कश्मीर के डा. संदीप मावा ने बताया कि मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान के आशीर्वाद एवं आव्हान पर संस्था ने देश के हृदयस्थली मध्यप्रदेश में जेटस्की सर्विसेस का शुभारम्भ किया है, जिसमें युवाओं के लिए आकर्षण का केन्द्र होगा। आज युवा एवं बच्चों ने प्रथम दिन जेटस्की निःशुल्क लुत्फ उठाया।

Previous
Next

© 2012 Rajkaaj News, All Rights Reserved || Developed by Workholics Info Corp

Total Visiter:26567071

Todays Visiter:2164