20-Apr-2024

 राजकाज न्यूज़ अब आपके मोबाइल फोन पर भी.    डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लीक करें

सोमालिया में दो गुटों के बीच झड़प, 20 लोगों की मौत

Previous
Next
गैरोवे। सोमालिया के दो क्षेत्रीय कबीलियाई गुटों के बीच एक सप्ताह तक चले संघर्ष विराम के बाद सोमवार फिर से शुरू हुई झड़प में कुल 20 लोगों की मौत हो गई।

दोनों तरफ की सेना अधिकारियों ने बताया कि गलमुडुग और पुंटलैंड की सेनाओं के बीच गालकायो शहर में झड़प हुई। दोनों तरफ के गुटों के बीच साझा सीमा को लेकर विवाद है और यह क्षेत्र प्रतिद्वंद्वी कबीले के लड़ाकों के नियंत्रण में है। एक माह पहले शुरु हुई इस हिंसा की वजह से गलकायो में सभी स्कूल बंद करा दिए गए थे और कुछ लोग शहर छोड़ कर भाग गए थे।

दुबई में हुए संघर्ष विराम समझौते का दोनो पक्षों और सोमालिया के राष्ट्रपति ने स्वागत किया था। ऐसा अनुमान लगाया जा रहा था कि दोनों गुट विवादित क्षेत्र को लेकर अपना दावा छोड़ देंगे।

गलकायो दक्षिण के मेयर हिरसी युसूफ बर्रे ने कहा, हम पुटलैंड सैनिकों को गलकायो में देख कर आश्चर्यचकित थे और वे लोग हम पर गोलियां बरसा रहे थे। हमने सात सैनिकों को खोया है और 20 अन्य घायल हुए हैं।

पुंटलैंड के एक सैन्य अधिकारी कर्नल मोहम्मद अदन ने कहा, हमारी तरफ से 12 सैनिकों की मौत हुई है और 20 अन्य घायल हुए हैं। वे हमारे दो वाहनों और चार कैदियों को अपने साथ ले गए। घटना में एक स्थानीय पत्रकार महाद अली मोहम्मद की भी मौत होने से मृतकों की संख्या बढ़कर 20 पहुंच गई।


Previous
Next

© 2012 Rajkaaj News, All Rights Reserved || Developed by Workholics Info Corp

Total Visiter:26567839

Todays Visiter:2932